गाजा। इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष में एक बार फिर गाजा पट्टी पर इजराइली हमले तेज हो गए हैं। शुक्रवार को हुए इजराइली हवाई हमलों में 24 आम फिलिस्तीनी आम नागरिकों की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे और एक महिला शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इजराइली लड़ाकू विमानों ने गाजा शहर के पूर्वी अल-सैयद अली रिहायशी इलाके में बमबारी की, जिससे बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थित अल-शिफा अस्पताल के एंट्री गेट के पास भी हमला किया गया, जिसमें बेगुनाह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इसके अलावा, पैरामेडिक्स ने अल-जैतून और अल-सबरा इलाकों में हुए हमलों के बाद तीन बच्चों समेत पांच अन्य शव मिले हैं। मध्य गाजा में एक नागरिक कार पर किए गए इजराइली हमले में दो लोगों की मौत हो गई। इस बीच, उत्तरी गाजा के अल-अवदा अस्पताल को खाली करने की चेतावनी दी गई है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह भी कहा कि परिसर के आसपास गोलाबारी हो रही है, जिससे स्थिति और भयावह हो गई है।
इजराइली सेना ने इन घटनाओं पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उसने कहा है कि हमास के 40 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें कमांड सेंटर और नियंत्रण सुविधाएं शामिल हैं। गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अब तक इन हमलों में 45,658 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जबकि 108,583 घायल हुए हैं। सिर्फ पिछले 24 घंटों में इजराइली सेना ने 77 लोगों की हत्या की है और 145 लोग घायल हुए हैं। इस संघर्ष ने गाजा में मानवीय संकट को और गंभीर बना दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

इजराइल ने किया गाजा में हवाई हमला, 24 नागरिकों की मौत, कई घायल
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
