नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 29 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जहां प्रवेश वर्मा को उतारा गया है तो मुख्यमंत्री आतिशी को पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी चुनौती देने जा रहे हैं। करीब तीन दशक से दिल्ली में सत्ता का बाट जोह रही भाजपा ने आगामी चुनाव में कई ऐसे नेताओं को भी टिकट दिया है जो पिछले कुछ महीनों में आप और कांग्रेस छोड़कर आए हैं। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के दो पूर्व मंत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने पटेल नगर सीट से पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद को उम्मीदवार बनाया है। दलित नेता राज कुमार आनंद इससे पहले भी पटेल नगर सीट से ही विधायक रह चुके हैं, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। लोकसभा चुनाव से पहले आप में बगावत करते हुए उन्हें इस्तीफा दे दिया था। बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। कैलाश गहलोत को भाजपा ने बिजवासन से उम्मीदवार बनाया है। वह अभी नजफगढ़ सीट से विधायक है। आप सरकार में परिवहन मंत्री रहे कैलाश गहलोत बिजवासन से टिकट चाहते थे। भाजपा ने जाट नेता को उनकी इच्छा के मुताबिक बिजवासन से मैदान में उतारा है। कैलाश गहलोत को नजफगढ़ से लड़ाया जाएगा या फिर बिजवासन से, यह चर्चा का विषय बना हुआ था। शीला दीक्षित सरकार में मंत्री और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे अरविंदर सिंह लवली को भी भाजपा ने गांधीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव के दौरान लवली अचानक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। लवली गांधीनगर सीट का पहले भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यह उनकी परंपरागत सीट है। आप छोड़कर भाजपा में आए करतार सिंह तंवर को भी भगवा दल ने चुनाव लड़ने का मौका दिया है। छतरपुर से विधायक रहे करतार सिंह तंवर को एक बार फिर इसी सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़
रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
1:50 pm
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm

कैलाश गहलोत से लवली तक आप-कांग्रेस से आए 4 नेताओं को बीजेपी का टिकट
विज्ञापन


महाराष्ट्र के पालघर में आधे घंटे के भीतर दो बार आया भूकंप, भारत समेत 5 देशों में हिली धरती
October 31, 2026
No Comments
Read More »

होर्मुज में फिर बड़ा हादसा, 27 भारतीयों को लेकर जा रहे टैंकर में लगी आग, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित
October 31, 2026
No Comments
Read More »

ज्ञानेश जन महाभियोग आजः अमित शाह वोट चोरी पर संसद में चर्चा को तैयार, विपक्ष के मार्च की सूचना पुलिस को नहीं
October 31, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


