रायपुर। जिले के थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के अंतर्गत, 31 अक्टूबर 2024 को हुई पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी रामेश्वर दीवान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, रामेश्वर दीवान ने अपनी पत्नी सुनीता ध्रुव के साथ पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद सिर पर हथौड़ा मारा और हत्या कर शव को मलबे में दबा दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव की पहचान सुनीता ध्रुव के परिवार के सदस्यों द्वारा की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रामेश्वर दीवान की तलाश शुरू की। आखिरकार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, और उसने हत्या की बात स्वीकार की। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 471/24 धारा 103 बी.एन.एस. का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी – रामेश्वर दीवान, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बेलर, पोस्ट घोच, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद।
लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार
January 14, 2026
1:11 am
शहर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, अपराधियों के हौसले बढ़े
December 20, 2025
7:47 pm

पैसे के विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी रामेश्वर दीवान गिरफ्तार
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इंदिरा चौक में खुलेआम शराबखोरी, कानून-व्यवस्था को दी चुनौती
January 26, 2026
No Comments
Read More »




जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण
December 27, 2025
No Comments
Read More »

पूर्वी क्षेत्र में स्काउट-गाइड और रेडक्रास का बेसिक प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
December 27, 2025
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
