गिरिडीह । गिरिडीह जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना पर विराम नहीं लग पा रहा है। जिले के बगोदर और सरिया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अभी एक पखवारा भी नहीं बीता है, इस बीच पुनः बगोदर में एक ससुर द्वारा अपनी ही बहु के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे कर रिश्तों की मर्यादा और मानवता को तार – तार कर दिया है। वहीं इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में घटित इस रिश्तों को शर्मसार करने वाले मामले में पीड़िता ने अपने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगा थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता द्वारा मामला दर्ज कराते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। थाने को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि उसका ससुर पहले से ही उसपर गलत नज़र रखता था। पूर्व में भी ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था, लेकिन लोकलाज के डर से उसने उस समय मामले को छिपा लिया था। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि रविवार को जब उसका पति और सास गांव में ही एक पड़ोसी के घर आयोजित पूजा में शामिल होने गये थे, इसी दौरान उसके ससुर ने उसे घर मे अकेला पाकर अपनी हैवानियत दिखा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने फोन पर अपने पिता को इस हैवानियत की घटना की जानकारी दी। उसके बाद पीड़िता ने अपने पिता के साथ बगोदर थाना पहुंच घटना की सूचना दी। पीड़िता के बयान पर बगोदर थाना प्रभारी बिनय कुमार यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेज दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

फिर रिश्ता हुआ कलंकित : ससुर ने किय्या अपनी बहू के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
