मुंबई । हाल ही में एक्ट्रेस दिव्या खोसला की नानी रामकुमारी वर्मा का निधन हो गया है। इस घटना से दिव्या और उसके परिवार पर दुखों का पहाड टूट गया है। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं और इस गंभीर बीमारी से जूझते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी नानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक भावुक नोट शेयर किया है। दिव्या ने अपनी नानी के साथ कुछ दिल को छूने वाली तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, मैं अपने आंसू नहीं रोक सकती क्योंकि मुझे आपकी बहुत याद आने वाली है। आज मेरे लिए एक युग का अंत हो गया। उन्होंने आगे कहा, मेरी प्यारी नानीजी हाल ही में स्वर्ग सिधार गईं। मैं उन्हें सबसे मजबूत महिला के रूप में जानती थी… एक बेहतरीन बिजनेस वुमन, एक कैंसर सर्वाइवर और एक आर्मी ऑफिसर की पत्नी… मेरी नानी एक प्रेरणादायक महिला थीं और उनके पास जो असीम शक्ति थी, वह उन्होंने मेरी मां को दी और मेरी मां ने मुझे दी… डेढ़ साल पहले मेरी मां के निधन के बाद वह मुझसे कहती रहीं रोना नहीं है, जबकि वह खुद खूब रोती थीं… सॉरी नानीजी।
दिव्या खोसला की मां का निधन उनकी नानी से पहले ही हो चुका था। इसलिए उनकी मां के जाने के बाद दिव्या को नानी से मां जैसा प्यार मिल रहा था। अब नानी के भी चले जाने के बाद एक्ट्रेस पूरी तरह टूट गई हैं। दिव्या की मां का निधन अगस्त 2024 में हुआ था।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

दिव्या खोसला की नानी का निधन, गहरे सदमे में एक्ट्रेस
विज्ञापन


मनेन्द्रगढ़ वन मण्डल में जांच पर सवाल: क्या “मौखिक आदेश” के आगे बेबस हो गया सिस्टम?
July 23, 2026
No Comments
Read More »

राज्य के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश
July 20, 2026
No Comments
Read More »


सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
No Comments
Read More »

Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


