वॉशिंगटन । अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ संबंधों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अगले सप्ताह पद संभालने के बाद जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करुंगा। उन्होंने मीटिंग को लेकर कोई निश्चित समय सीमा नहीं जाहिर की है। दोनों देशों के नेताओं के बीच फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली मीटिंग होगी। ट्रंप अपने चुनावी अभियान के दौरान कहते रहे हैं कि वह यूक्रेन का युद्ध एक फोन कॉल में खत्म कर सकते हैं।
ट्रंप से जब युद्ध खत्म करने की उनकी रणनीति के बारे में पूछा तब उन्होंने कहा, ‘केवल एक ही रणनीति है और यह पुतिन पर निर्भर है। क्योंकि पुतिन ने जैसा चाहा था चीजें उस तरह से नहीं हुई हैं। मैं जानता हूं कि वह मुझसे मिलना चाहते हैं और मैं जल्द ही पुतिन से मिलूंगा। मैंने पहले ही ऐसा कर लिया होता, लेकिन उसके लिए पहले राष्ट्रपति बनना होता। कुछ काम करने के लिए आपको ऑफिस में रहना जरूरी होता है। अमेरिका के सांसद माइक वॉल्ट्ज और ट्रंप प्रशासन के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि उन्हें आने वाले दिनों और हफ्तों में ट्रंप और पुतिन के बीच बातचीत की उम्मीद है।
ट्रंप के बयान पर रूस ने अपनी प्रतिक्रिया दी। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा कि ऐसी बैठक की कोई तैयारी नहीं हो रही है, लेकिन इस लेकर समझ और राजनीतिक इच्छाशक्ति मौजूद है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, कई देश अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, जहां पुतिन और ट्रंप के बीच संभावित मुलाकात हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘इस बैठक की कोई ठोस तैयारी नहीं हो रही है, लेकिन यह समझ और राजनीतिक इच्छाशक्ति घोषित की गई है कि इसतरह संपर्क बहुत जरूरी हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

पुतिन से जल्द करुंगा मुलाकात, ट्रंप ने कर दिया ऐलान
विज्ञापन

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »

बाजारों में यूपीआई पर ब्रेक, दुकानों पर लगे केवल नकद के पोस्टर
September 17, 2026
No Comments
Read More »


छत्तीसगढ़ में स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चे, मौत, बिजली गिरने से दंपती की गई जान
August 23, 2026
No Comments
Read More »
This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


