प्रयागराज। महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को ठंड का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। स्नान के लिए निकाली जा रही शोभायात्रा में आह्वान अखाड़े के महंत अजय गिरि रथ पर बैठै-बैठे अचानक अचेत हो गए। इसी बीच वहां से गुजर रहे लैब टेक्नीशियन अजय शुक्ला ने तुरंत महंत को रथ पर ही सीपीआर दिया जिससे उनको होश आया। इसके बाद उनको एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। अजय शुक्ला केंद्रीय अस्पताल में तैनात हैं।
बता दें कि महाकुंभ मेला नगर में केंद्रीय अस्पताल की स्थापना की गई है। दो दिन पहले यहां 66 साल की महिला श्रद्धालु संध्या देवी को बेहोशी की अवस्था में लाया गई थी। उनका शुगर लेवल बहुत कम था और आक्सीजन लेवल भी 43 था। डॉक्टरों ने तुरंत सीपीआर देकर महिला की जान बचाई।
वहीं शुक्रवार को 35 साल के महंत ननकू गिरि को भी हार्ट अटैक का दौरा पड़ा। डॉ सिद्धार्थ पांडेय ने तत्काल सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। उन्हें करीब 12 मिनट तक सीपीआर देना पड़ा। उनकी पल्स और हार्ट बीट का पता नहीं चल रहा था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी 85 साल के बुजुर्ग संत अर्जुन गिरि को हार्ट अटैक आया था। उनको अस्पताल ले जाने के दौरान उनका निधन हो गया था। केंद्रीय अस्पताल के ठंड से पीड़ित लोगों का ओपीडी में लगातार जारी है।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

महाकुंभ: रथ पर बैठे महंत को आया अटैक, टेक्नीशियन ने बचाई जान
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
