February 1, 2026 10:38 pm

बलूचिस्तान आर्मी ने पाकिस्तान में ट्रेन को किया हाईजैक, सभी यात्रियों को बनाया बंधक

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। इस दौरान बलोच आर्मी ने ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है। बता दें कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सक्रिय एक सशस्त्र विद्रोही संगठन है। सूत्रों के मुताबिक बलूच लिबरेशन आर्मी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेन को हाईजैक करने की जानकारी दी।

आपको बता दें कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की स्थापना 2000 के दशक की शुरुआत में हुई थी। इसका उद्देश्य बलूच लोगों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें स्वतंत्रता दिलाना है। बलोच आतंकियों ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक किया है। इतना ही नहीं बलोच आर्मी ने धमकी दी है कि अगर पाकिस्तानी सुरक्षा बल कोई सैन्य अभियान शुरू करते हैं तो वे सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।यह संगठन बलूच राष्ट्रवाद को बढ़ावा देता है और पाकिस्तान से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग करता है। यह संगठन पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष कर रहा है।

बता दें कि, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित बोलान जिले में बलूच लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर दिया है। इस हमले के दौरान BLA के लड़ाकों ने रेलवे ट्रैक को विस्फोट से उड़ा दिया, जिससे ट्रेन रुक गई। इसके बाद बीएलए के लड़ाकों ने पूरी ट्रेन को हाईजैक कर लिया और सैकड़ों यात्रियों को बंधक बना लिया है। इस मामले में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जाफर एक्सप्रेस में 9 डिब्बे हैं। ट्रेन में 500 से ज्यादा यात्री सवार हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय घटी जब जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी। ट्रेन मंगलवार (11 March) सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई थी।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस पूरी घटना की जिम्मेदारी लेते हुए इसे एक ‘सोच-समझकर की गई रणनीतिक कार्रवाई’ बताया है।
  • BLA ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान की सेना कोई भी सैन्य कार्रवाई करती है, तो इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।
  • संगठन ने यह भी कहा कि किसी भी सैन्य हमले की स्थिति में सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।
  •  इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान सरकार और सेना की होगी।
Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!