Post Views: 173
शहडोल। जिले के भाजपा मण्डल जयसिंहनगर की मंडल में नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को हो गया है। जहां मंडल अध्यक्ष श्रीमती जयश्री कचेर ने युवा नेता आदेश शुक्ला राजा भईया को मण्डल मंत्री नियुक्त किया गया है। मण्डल अध्यक्ष ने पद और पार्टी की गरिमा के अनुकूल जिम्मेदारी का सफल निर्वहन करने की अपेक्षा जताई है। आदेश के मंत्री नियुक्त होने पर क्षेत्रवासी, भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ईस्ट मित्रों की बधाईयों का तांता लगा। शुभचिंतकों ने अपनी शुभकामनाएं में कहा कि, आदेश शुक्ला जैसे सहज-सरल, एक ऊर्जावान, संगठन निष्ठा, जनसरोकारी, युवा नेतृत्व को भारतीय जनता पार्टी जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल का मंडल मंत्री बनाया जाना सरहानीय और दूरगामी निर्णय है।









