February 1, 2026 11:29 pm

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को बना दिया कॉरपोरेट घरानों का चारागाह: दीपक बैज

  • कांग्रेस नेता बोले- प्रदेश में बढ़ रहे अवैध खनन के कई मामले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन, खनिज संसाधनों को बचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी का चार दिवसीय न्याय पदयात्रा दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव के साथ संपन्न हुई। 26 से 29 मई तक किरंदुल से दंतेवाड़ा तक 40 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की आने के बाद से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को निजी हाथों में सौंप दिया गया। विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बार फिर कॉरपोरेट घरानों का चारागाह बना दिया है।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन के कई मामले सामने आ रहें हैं और इस प्रकार से भविष्य में भी कई मामले होने की आशंका है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने 4 दिन की पदयात्रा निकाली। बस्तर की लौह अयस्क खदानें निजी पूंजीपतियों को इसमें से 2 खदानें बैलाडीला 1ए और बैलाडीला 1बी की खदान आर्सेलर मित्तल को 50 साल के लिए लीज पर दे दिया। बैलाडीला 1 सी खदान रूंगटा स्टील को 50 सालों के लिए दिया गया। कांकेर जिले के हाहालादी खदान सागर स्टोन को 50 साल के लिए दे दिया गया है। यह शुरुआत है इसके बाद बस्तर के सभी बहुमूल्य खनिज संपदा को अडानी को सौंपने की तैयारी की जा रही है। अडानी के लिए बस्तर में रेड कारपेट बिछाया जा रहा।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!