November 20, 2025 2:00 am

मानसून की फिर वापसी: 7,8,9 और 10 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

मानसून का यह सीज़न शानदार रहा है। मानसून की एंट्री के बाद से ही बेहतरीन बारिश देखने को मिली है। कई राज्यों में जमकर बादल बरसे हैं। हालांकि कुछ समय के लिए मानसून की रफ्तार कम ज़रूर हुई, जिससे लगा कि अब बारिश का सिलसिला थम जाएगा।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि मानसून अब वापस आ गया है और वो भी तेज़ रफ्तार के साथ। इससे एक बार फिर देश के कई राज्यों में तेज़ बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है।

राज्यों पर प्रभाव और चेतावनी

  • राजस्थान में कई जिलों में इन चार दिनों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी-तूफान, तेज हवाएं, ओले गिरने और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है।

  • दिल्ली-एनसीआर में हल्की से तेज बारिश की संभावना है। साथ ही आंधी और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।

  • मौसम विभाग ने यह अलर्ट उत्तर भारत, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों के लिए जारी किया है, जिनमें शामिल हैं:   उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश (तटीय और रायलसीमा), तेलंगाना, मेघालय, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश।

— खासकर आंध्र प्रदेश के Rayalaseema क्षेत्र में 7-10 अक्टूबर को भारी बारिश और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है। — पंजाब में पहले से ही इस अक्टूबर में 415% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है, और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भी अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी है।

 

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!