Post Views: 63
चोरी की वारदात ने बढ़ाई सुरक्षा चिंता
प्रतीक मिश्रा
शहडोल। शहर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने लोगों की सुरक्षा चिंता बढ़ा दी है। थाना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात चोर ने घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। घटना पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। पीड़ित अरुण मोंगरे ने बताया कि उन्होंने अपनी एचएफ डीलक्स बीएस 4 मोटरसाइकिल एमपी 18 एमएल 5578 घर के सामने खड़े की थी लेकिन जब परिजन बाहर आए तो बाइक गायब थी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक मोटरसाइकिल चुरा कर भागा है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 305 (बी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








