शहडोल। नगर की रेलवे कॉलोनी में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर से अज्ञात चोर द्वारा चांदी के मुकुट चोरी किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। चोर ने मंदिर में भक्त बनकर प्रवेश किया और भगवान के तीन बड़े व तीन छोटे चांदी के मुकुट चुरा लिए। चोरी गए मुकुटों की कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मंदिर में सामान्य श्रद्धालु की तरह आया, भगवान के समक्ष प्रणाम किया और परिक्रमा करते हुए बड़ी सहजता से मुकुट उठाकर बाहर निकल गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी को मुकुट ले जाते हुए साफ देखा जा सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा मंदिर परिसर सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। यह घटना न केवल श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट मानी जा रही है, बल्कि मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

भक्त की आड़ में शातिर चोरी, तिरुपति मंदिर से छीन लिए 6 चांदी के मुकुट
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


