शहडोल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रारंभ किए गए “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान” का जिला स्तरीय शुभारंभ जनपद पंचायत सोहागपुर कार्यालय के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल एवं जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक भीमसेन डामोर ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा ने कहा कि ग्रामों के विकास से ही देश सशक्त और प्रभावशाली बनेगा। उन्होंने पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने में ईमानदारी और निष्ठा के साथ सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने कहा कि जन अभियान परिषद के सदस्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। संभागीय समन्वयक श्री भीमसेन डामोर ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव है। उन्होंने बताया कि परिषद जनता और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है और यह युवाओं को चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों से जोड़ने में भी योगदान दे रही है।अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुद्रिका सिंह ने कहा कि संकल्प से समाधान अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चार चरणों में चलाया जाएगा। इसके तहत 62 सेवाओं का समाधान ग्राम, ब्लॉक और जिला स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय ने बताया कि ग्राम विकास पखवाड़े के दौरान 12 से 26 जनवरी तक चौपाल, रैली, सामूहिक श्रमदान और परिवार संपर्क जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इन गतिविधियों में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जैविक कृषि, गौ-समृद्धि, स्वदेशी व स्वावलंबन, शिक्षा, संस्कारवान समाज और नशामुक्ति जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जन अभियान परिषद के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सोहागपुर के उपाध्यक्ष, विकासखंड समन्वयक, जन अभियान परिषद के सदस्य और सीएमसीएलडीसी के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक श्रीमती प्रिया सिंह बघेल ने किया।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


