March 18, 2026 9:02 pm

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्यौहारी में अहम बैठक, संगठन विस्तार को लेकर लिए गए बड़े फैसले

शहडोल। देश के प्रमुख पत्रकार संगठन भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभाग प्रभारी राहुल सिंह राणा तथा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी का प्रथम नगर आगमन पर ब्यौहारी में जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले भर से आए पत्रकारों ने माल्यार्पण कर दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पत्रकार हितों संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में लिए गए निर्णयों से स्पष्ट हुआ कि संगठन आने वाले समय में क्षेत्र में अधिक सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

संगठन विस्तार के तहत नए दायित्व सौंपे गए

बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण मनोनयन किए गए। विजय गुप्ता (संवाददाता, प्रदेश टुडे) को जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सतीश तिवारी (संवाददाता, स्टार समाचार) को ब्लॉक इकाई ब्यौहारी का अध्यक्ष बनाया गया।
संजय सिंह (संवाददाता, अटल संदेश) को ब्लॉक इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। रामराज गुप्ता (संवाददाता, राज एक्सप्रेस) को ब्लॉक महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं दुर्गेश गुप्ता (संवाददाता, भारत न्यूज़ 24) को नगर इकाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों को संगठन को मजबूती प्रदान करने और पत्रकारों की आवाज़ को संगठित मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पत्रकार एकजुटता पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण ही नहीं बल्कि लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

संगठन होगा और मजबूत

बैठक के बाद यह संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया कि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की मध्यप्रदेश इकाई भारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के माध्यम से अब पत्रकार हितों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेगी। ब्यौहारी से शुरू हुई यह संगठनात्मक पहल आने वाले समय में जिले और संभाग की पत्रकारिता को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार निलेश सोनी, अरुण तिवारी, धीरेंद्र सिंह बाणसागर, संजय सिंह, संदीप गुप्ता, जितेंद्र विश्वकर्मा, गणेश केवट, विकास शर्मा, संजय जायसवाल, सुरेंद्र नामदेव एवं जितेंद्र लखेरा सहित अनेक पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!