April 6, 2026 3:16 pm

अवैध इंजेक्शन के खिलाफ खबर छापना पड़ा भारी, जान से मारने की मिली धमकी

आरोपी और उसके चार साथियों पर गंभीर आरोप, पहले भी हत्या और एनडीपीएस एक्ट में जा चुका है शिवा जेल

शहडोल। जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध इंजेक्शन के कारोबार के खिलाफ खबर प्रकाशित करना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। खबर छपने के बाद आरोपी शिवा सिंह बघेल, रोहित सराफ, वाशु लखेरा और उसके तीन अन्य साथियों द्वारा रविवार की रात 11 : 40 बजे लगभग पत्रकार के साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकियां दी गई हैं। इस घटना से न केवल पत्रकार समुदाय में भय का माहौल है बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया गया है कि रविवार के दैनिक राष्ट्रबाण अखबार के अंक में पत्रकार ने इलाके में अवैध रूप से बेचे जा रहे इंजेक्शनों के संबंध में एक विस्तृत खबर प्रकाशित की थी। इस समाचार में कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी सामने आए थे, जिनमें शिवा का नाम प्रमुख रूप से शामिल था। खबर सामने आते ही आरोपी बौखला गया और अपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकार को बुढ़ार चौक पर व्यक्तिगत रूप से अपने साथियों के साथ पहले तो मारने पर उतारू हुआ लेकिन जब वह कुछ समझा तो जान से मार देने को धमकाने लगा।पीड़ित का कहना है कि उसे रोहित  नामक व्यक्ति ने बुलाया और फिर पूर्व में प्रकाशित खबर शीर्षक “खनिज अमले की कार्रवाई पर उठे सवाल, रेत से भरी डग्गी पकड़ने के बाद छोड़े जाने की चर्चा तेज” पर नाराज होकर कथित किसी सोनू भईया का नाम का लेकर कह रहा था अपने भईया की गाड़ी थी, आपको ऐसा नहीं करना था लेकिन फिर बार-बार यह बोल धमकाया जा रहा था कि यदि खबर अब दुबारा छापा या आगे ऐसी कोई रिपोर्टिंग की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यहां तक कि जान से मारने की भी खुली धमकी दी गई है। गौरतलब है कि आरोपी शिवा सिंह बघेल का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पहले हत्या और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। इसके अलावा उस पर अन्य कई आपराधिक मामले भी दर्ज बताए जा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर शिवा का नाम सामने आना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। बता दे कि यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि सच उजागर करने वाले पत्रकार कितने असुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षा देने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!