शहडोल। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत नगर पालिका धनपुरी द्वारा शहर को स्वच्छ एवं मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री पूजा बुनकर के निर्देशन में नगर के विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से फॉगिंग मशीन के माध्यम से मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है।नगर पालिका द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य मच्छरों के प्रजनन पर नियंत्रण स्थापित कर मलेरिया, डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों से आमजन को सुरक्षा प्रदान करना है। लगातार किए जा रहे फॉगिंग कार्य से मच्छरों के प्रसार में प्रभावी कमी देखी जा रही है, जिससे नागरिकों को राहत मिल रही है। इसके साथ ही नगर पालिका का मैदानी अमला जनजागरूकता गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। वार्डों में पहुंचकर नागरिकों को मच्छरों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। लोगों को घरों एवं आसपास जलजमाव न होने देने, कूलर व टंकियों का पानी नियमित रूप से बदलने तथा साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। नगर पालिका द्वारा फॉगिंग एवं जनजागरूकता के संयुक्त प्रयासों से शहर में स्वच्छता के स्तर में सुधार हो रहा है तथा नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया है। नगर पालिका धनपुरी क्षेत्र में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे शहर को मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षित रखते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।
लेटेस्ट न्यूज़
रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
1:50 pm
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm

धनपुरी में मच्छर नियंत्रण हेतु व्यापक फॉगिंग अभियान जारी
विज्ञापन


महाराष्ट्र के पालघर में आधे घंटे के भीतर दो बार आया भूकंप, भारत समेत 5 देशों में हिली धरती
October 31, 2026
No Comments
Read More »

होर्मुज में फिर बड़ा हादसा, 27 भारतीयों को लेकर जा रहे टैंकर में लगी आग, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित
October 31, 2026
No Comments
Read More »

ज्ञानेश जन महाभियोग आजः अमित शाह वोट चोरी पर संसद में चर्चा को तैयार, विपक्ष के मार्च की सूचना पुलिस को नहीं
October 31, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


