April 20, 2026 5:40 am

कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभागियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

प्रतीक मिश्रा

शहडोल। जिला कराते संघ शहडोल के तत्वावधान में जिला कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन सेंट्रल एकेडमी स्कूल के सभागार में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए लगभग 100 बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि राहुल सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि शहडोल राजा विराट की नगरी है, जहां 42 डिग्री तापमान की भीषण गर्मी में भी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी 1 से 3 मई तक इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जहां से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन की संभावना रहेगी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राहुल सिंह राणा भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश संगठन प्रभारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेंद्र तिवारी जिला अध्यक्ष भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सबदर हुसैन बोहरा संचालक बेल वेदर इंटरनेशनल स्कूल एवं संजय मिश्रा संचालक, सेंट्रल एकेडमी स्कूल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार सोंधिया द्वारा किया गया तथा अंत में जिला कराते संघ के सचिव अजय चौधरी ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में दयानंद सोंधिया, साक्षी माली, देविका सिंह, कनक सिंह, शिवानी, अभिशा सिंह, निशि बर्मन, निर्भय चौधरी, संजय गंधिकार, रामकिशोर चौरसिया सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!