गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी बॉलीवुड की मोस्ट सक्सेसफुल एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी है, जिन्होंने 18 कॉमेडी हिट फिल्में दीं. ज्यादातर 90 के दशक में आंखें (1993), राजा बाबू (1994), कुली नंबर 1 (1995), हीरो नंबर 1 (1997), और हसीना मान जाएगी (1999) जैसी फिल्में हैं.
लेकिन क्या आप डेविड धवन और गोविंदा की उस पहली हिट फिल्म के बारे में जानते हैं, जिसमें कॉमेडी नहीं थी. इस फिल्म की खास बात राजेश खन्ना थे, जो बॉलीवुड के सुपरस्टार थे. लेकिन यह उनकी आखिरी हिट फिल्मों में से एक थी. 2 मई को इस फिल्म को 36 साल बीत गए हैं. हम बात कर रहे हैं 1990 में रिलीज हुई फिल्म स्वर्ग की, जिसमें राजेश खन्ना और गोविंदा लीड रोल में थे.
स्वर्ग को हुए 36 साल

फिल्ममेकर और राइटर अनीस बज्मी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें राजेश खन्ना, जूही चावला और गोविंदा लीड रोल में थे. उन्होंने लिखा, “स्वर्ग की 36वीं एनिवर्सरी पर, मैं कृतज्ञता से भर गया हूं! एक लेखक के तौर पर, इस पहली फिल्म ने मेरे करियर में एक अहम मोड़ का काम किया. मुझे सभी से जो प्यार और तारीफ मिली. वह मेरे लिए पूरी दुनिया के बराबर थी. जब लोगों ने कहा कि ‘एक लेखक आ गया है’. तब से मैं बहुत खुशकिस्मत रहा हूं कि मुझे कई प्रतिभाशाली फिल्ममेकरों के लिए लिखने का मौका मिला.”
– गौहर खान की बहन है ये एक्ट्रेस, पाकिस्तानी बिजनेसमैन से की शादी, अब एक्टिंग की दुनिया से हुईं दूर
पाकिस्तानी फिल्म का रीमेक थी स्वर्ग

आईएमडीबी के मुताबिक, डेविड धवन और गोविंदा की हिट फिल्म स्वर्ग पाकिस्तानी फिल्म साहिब जी का रीमेक थी. ज्यादातर सीन और डायलॉग लगभग सेम थे. खास बात यह है कि 6 महीने में फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी, जिसके बाद 1989 में रिलीज होने की तैयारी थी. लेकिन गोविंदा की 6 दूसरी फिल्में 1990 की शुरूआत में रिलीज होनी थी, जिसके चलते फिल्म को मई 1990 में रिलीज किया गया.
स्वर्ग के बारे में
राजेश खन्ना और गोविंदा की साथ में यह पहली फिल्म थी, जिसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था. वहीं 1990 में यह कम बजट में ज्यादा कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही. फिल्म में राजेश खन्ना और गोविंदा के अलावा जूही चावला, माधवी, परेश रावल, सतीश कौशिक, नीना गुप्ता अहम किरदार में थे. फिल्म की कहानी एक फैमिली ड्रामा थी, जिसमें राजेश खन्ना घर के मुखिया ‘साहबजी’ का किरदार निभाते हैं. जबकि गोविंदा उनके वफादार साथी और हाउस हेल्प ‘कृष्णा’ का किरदार निभाते हुए नजर आए थे.
– काजोल के क्रश की 6 फोटो, लगातार 14 फिल्में दी थीं फ्लॉप, फिर भी है 2,700 करोड़ नेटवर्थ








