गर्मियों में रामबाण है ये पुदीना शिकंजी! माइंड होगा फ्रेश और गर्म लपटें होगी छूमंतर; बस मिलाएं ये 1 जादुई चीज

शिकंजी को पावर ड्रिंग बनाने वाली जादुई चीज है वो है गोंद कतीरा। इसकी तासीर बेहद ठंडी होती है। इसे पुदीने के साथ मिलाकर सेवन करने से शरीर की थकान मिट जाती है। साथ ही दिमाग ठंडा और पाचन बेहतर रहता है।

2/6:

पुदीने की शिकंजी बनाने की जरूरी सामग्री

  • ताजा पुदीना पत्तियां
  • भिगोया हुआ गोंद
  • नींबू का रस
  • काला नमक
  • भुना जीरा पाउडर
  • चीनी या शहद (स्वादानुसार)
  • ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े

/ AI

3/6:

पहले पुदीने की पत्तियों को पानी से साफ करके बारीक पीस लेंगे। अब एक ग्लास में भिगोया हुआ गोंद कतीरे को दो चम्मच डालेंगे। इसमें पुदीने का पेस्ट, नींबू का रस, काला नमक और जीरा पाउडर को मिला देंगे।

/ AI

4/6:

सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके ऊपर से चिल्ड वॉटर डालेंगे। इसमें चीनी या फिर सेहत को ध्यान में रखते हुए आप शहद को भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसे भी मिलाएं। अब चम्मच से इसे दोबारा चलाएंगे।

/ AI

5/6:

गोंद कतीरे वाली पुदीने की शिकंजी तैयार है, ये सिर्फ शरीर के तापमान को कंट्रोल करने के लिए ही नहीं, बल्कि ऑफिस या बाहर से आने के बाद होने वाली थकान को तुरंत मिटाने के लिए भी आप बनाकर पी सकते हैं।

/ AI

6/6:

रोजाना एक ग्लास इस गोंद कतीरे वाली पुदीने की शिकंजी को पीने से गर्म लपटों से बचा जा सकता है। पुदीना शिकंजी और गोंद कतीरा का मेल बड़ों से लेकर बच्चों तक दोनों के लिए बेस्ट समर ड्रिंक है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!