बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सिर्फ फिल्मों ही नहीं, बल्कि अपनी शानदार प्रॉपर्टीज को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. उनके घर की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.
अब एक बार फिर वे अपनी एक प्रॉपर्टी को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी ने मुंबई के बांद्रा इलाके में मौजूद अपना लग्जरी अपार्टमेंट कुवैत के दूतावास को किराए पर दिया है. ये घर एक साल के लिए लीज पर दिया गया है, जिसके बदले उन्हें कुल 1.92 करोड़ रुपये किराया मिलेगा.
जानकारी के मुताबिक, ये शानदार अपार्टमेंट बांद्रा वेस्ट की फेमस बिल्डिंग ’81 ऑरेट’ की ऊपरी मंजिल पर मौजूद है. कुवैत के काउंसल जनरल इमाद अब्दुल अजीज अल-खराज ने अपने परिवार और स्टाफ के साथ रहने के लिए इस लग्जरी घर को किराए पर लिया है. प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज बताते हैं कि अपार्टमेंट का कारपेट एरिया करीब 4,350 वर्ग फुट है. घर में नौकरों के लिए अलग वॉशरूम की सुविधा भी दी गई है. बड़ा आकार, प्रीमियम सुविधाएं और शानदार लोकेशन इसे इलाके की सबसे खास प्रॉपर्टीज में शामिल बनाती हैं.
मई 2026 में हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
इस लीज से जुड़ा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 25 मई 2026 को पूरा कर लिया गया था. ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस डील के लिए 96 हजार रुपये स्टांप ड्यूटी और 1 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराई गई थी. ये लीज एक साल के लिए है. सभी लीगल और पेपरवर्क फॉर्मेलिटीज पूरी होने के बाद अब ये प्रोपर्टी ऑफिशियली कुवैत दूतावास के यूज में रहेगी. मुंबई जैसे महंगे और हाई-प्रोफाइल रियल एस्टेट बाजार में किसी प्रीमियम प्रॉपर्टी का दूतावास को किराए पर दिया जाना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
हर महीने मिलेगा 16 लाख रुपये किराया
लीज एग्रीमेंट के मुताबिक, इस लग्जरी अपार्टमेंट का मंथली किराया 16 लाख रुपये तय किया गया है. टेनन्सी पीरियड (किरायेदार का समय) 7 जून 2026 से शुरू होकर 6 जून 2027 तक रहेगा. इस डील में घर के साथ तीन पार्किंग स्लॉट भी शामिल किए गए हैं. मुंबई की प्राइम लोकेशन पर मौजूद बड़े और आलीशान अपार्टमेंट्स का किराया अक्सर करोड़ों रुपये तक पहुंच जाता है. ऐसे में ‘दबंग’ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का ये शानदार घर भी रियल एस्टेट बाजार में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और इसकी खूब चर्चा हो रही है.
बिल्डिंग में मौजूद हैं कई लग्जरी सुविधाएं
साथ ही बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में ये अपार्टमेंट मौजूद है, वहां रहने वालों को कई शानदार सुविधाएं मिलती हैं. यहां जिम, लाइब्रेरी, मीटिंग रूम, योग स्टूडियो और क्लब हाउस जैसी अरेंजमेंट्स हैं. इसके अलावा पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्विमिंग पूल भी बनाए गए हैं. बच्चों के खेलने की जगह, जॉगिंग ट्रैक, खुले आसमान के नीचे फिटनेस सेंटर, बैंक्वेट हॉल और खूबसूरत गार्डन भी मौजूद हैं. खास बात ये है कि किरायेदार इन सुविधाओं का इस्तेमाल बिना किसी फ्री में कर सकता है.
फिल्मों से ज्यादा ओटीटी पर हैं एक्टिव
सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ समय से थिएटर रिलीज फिल्मों में कम नजर आई हैं. उनकी आखिरी हिंदी थिएटर रिलीज हॉरर फिल्म ‘निकिता रॉय’ थी, जो जुलाई 2025 में आई थी. इसके बाद नवंबर 2025 में उनकी साउथ फिल्म ‘जटाधारा’ रिलीज हुई. साल 2026 में वे ओटीटी प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं. उनकी फिल्म ‘सिस्टम’ मई 2026 में सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. सोनाक्षी ने साल 2010 में सलमान खान के साथ ‘दबंग’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और बाद में कई सफल फिल्मों का हिस्सा बनीं.









