May 30, 2026 4:23 pm

आ गया ‘काला हिरण’ का पोस्टर, Salman Khan और लॉरेंस बिश्नोई विवाद पर बन रही फिल्म, टीजर कब आएगा?

सलमान खान ‘काला हिरण’ शिकार मामले को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. जिसे लेकर पिछले कुछ वक्त में उनकी सिक्योरिटी को कई गुना बढ़ाया भी गया. क्योंकि लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग उनके पीछे पड़ी है और मारने की धमकी भी दी जा रही है.

यहां तक कि एक्टर के घर के बाहर फायरिंग भी हो चुकी है. खैर, अब इस मामले को लेकर एक फिल्म बनाई जा रही है. ‘उदयपुर फाइल्स’ बनाने वाले प्रोड्यूसर अमित जानी ने फिल्म का ऐलान किया है. जिसका अब पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है. Jani Firefox Films ने ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लीगेसी’ की अनाउंसमेंट की है. जिसके फर्स्ट पोस्टर के बाद टीजर की डेट भी सामने आ चुकी है.

दरअसल अमित जानी ने X पर एक ट्वीट लिखा है. जिसमें वो इस फिल्म के बारे में सभी को जानकारी देते दिखे. KALA HIRAN: THE BATTLE FOR LEGACY का टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा. वो लिखते हैं- यह असल दुनिया की कानूनी लड़ाइयों और एक्शन पर बेस्ड एक दमदार कहानी है. यह नया पोस्टर दर्शकों को एक अंधेरी, रहस्य से भरी सिनेमाई दुनिया से रूबरू कराएगा. फिल्म को Bharat S. Shrinate डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं, Amit Jani फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. इस शानदार पोस्टर में रेड और ब्लू कलर का एक मेल दिखाई देता है. पोस्टर में एक एक्टर है, जिसे सलमान खान की तरह पेश किया गया है.

‘काला हिरण’ पर कौन बना रहा फिल्म?

हाल ही में सामने आए पोस्टर में सबसे ऊपर कोर्ट का एक फ्रेम जोड़ा गया है. उसके बाद बीच में एक्टर के हाथ में स्नाइपर राइफल है, जो शिकार करते दिख रहे है. साथ ही आखिर में जीप में जंगलों के बीच कुछ लोग दिख रहे हैं. जिनके पीछे मशालें लिए भीड़ भी नजर आ रही है. इसी बैकग्राउंड पर पूरा पोस्टर तैयार किया गया है. अमित जानी इस फिल्म को ला रहे हैं. पोस्टर लॉन्च के साथ ही Jani Firefox Films ने ऑफिशियल तौर पर इसका ऐलान किया गया है.

https://x.com/i/status/2060209193081336092

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!