September 23, 2026 10:46 pm

भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार

शहडोल। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर शहडोल लाई है। पुलिस ने बताया कि दो माह पूर्व एक बड़ी कार्रवाई 53.6 ग्राम स्मैक/हेरोइन और 880 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए थे, जिसमें तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए थे और मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण में आरोपी गौरी शंकर सोनी एवं कृष्णा सोनी पिता सुनील सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी शुभम पैलेस के पास घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के भोपाल में होने की सूचना मिली, जिसपर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राघवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक आनंद झरिया, सहायक उप निरीक्षक रूप सिंह, आरक्षक अमित सिंह, महेश पटेल एवं अमजद खान की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!