शहडोल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्हीडी शर्मा, किसान मोरप्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह एवं जिला प्रभारी पिताम्बर टोपनानी की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी ने नवीन जिला कार्यकारणी की घोषणा की है। जिसमें ओमप्रकाश तोमर जिला उपाध्यक्ष, शत्रुधन चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष, अजय मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, मोती सिंह जिला उपाध्यक्ष, रामनारायण मिश्रा जिला महामंत्री, पंकज सिंह जिला महामंत्री तथा जिला मंत्रियों में मुरली केवट, रमाकांत तिवारी, रामनिवास गौतम, देवीदीन अहिरवार, रामचरण जायसवाल के नाम शामिल है।
इसी प्रकार संजय जैन जिला कोषाध्यक्ष, रतिकेश गुप्ता जिला कार्यालय मंत्री, नीरज शुक्ला जिला सोशल मीडिया प्रभारी, अखिलेश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी व मण्डल अध्यक्षों में शिवानंद त्रिपाठी बाणसागर, आशीष शुक्ला पपौंध, रमेश पटेल करकी, उत्तम तिवारी जयसिंहनगर, बृजेश पाण्डेय गोहपारु, ऋषि वर्मा शहडोल, परमा यादव सिंहपुर, उमाशंकर सिंह सोहागपुर, राज यादव बुढार, राधेश्याम पटेल खैरहा, लवकेश गुप्ता केशवाही, कुशल सिंह जैतपुर, राकेश विश्वकर्मा धनपुरी, पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी ब्यौहारी, सुरेन्द्र द्विवेदी सीधी घोषित किए गए हैं।
