ब्रेकिंग न्यूज़
क्राईम छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ लोकल ख़बरें सोशल मीडिया

डकैतों से भिड़े 2 भाई, एक को पटका:खुद को नक्सली बता फरसा-बंदूक लेकर घर में घुसे 5 डकैत, 3 को गांव में दौड़ाकर पकड़ा

कांकेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार देर रात बंदूक और फरसा लेकर घर में घुसे 5 डकैतों से दो भाई भिड़ गए। एक डकैत को जमीन पर ही पटक कर दबोच लिया। जबकि 2 को गांव में दौड़ाकर पकड़ा। इस दौरान उनके 2 साथी भागने में कामयाब हो गए। डकैत खुद को नक्सली बताकर घर में घुसे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन वह नहीं पहुंची। फिर ग्रामीण खुद ही डकैतों को लेकर थाने पहुंच गए। मामला कोड़ेकुर्से थाना क्षेत्र का है।

भाग रहे डकैतों में से 2 और को दोनों भाइयों ने पकड़ लिया।
भाग रहे डकैतों में से 2 और को दोनों भाइयों ने पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, गुरदाटोला गांव निवासी चमरू कवाची के घर रात करीब 2 बजे कुछ लोग पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही हाथ में बंदूक, फरसा, आरी ब्लेड और अन्य हथियार लिए 5 लोग लाल सलाम कहते हुए घर में घुस गए। इसके बाद रुपए और अन्य सामान की मांग शुरू कर दी। डकैतों ने इधर-उधर मकान में तलाशी लेना शुरू कर दिया। उनका ध्यान भटका तो चमरू और उसका भाई चमरा ने डकैतों पर हमला कर दिया।

घर में घुसे डकैत को पटक कर पीटा और दबोच लिया।
घर में घुसे डकैत को पटक कर पीटा और दबोच लिया।

दोनों भाइयों ने एक डकैत को जमीन पर पटक दिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से डकैत घबरा गए। इस दौरान पकड़े गए डकैत ने फायरिंग करो- फायरिंग करो कहकर चिल्लाना शुरू कर दिया। कहा कि उसके साथ 30-35 लोग हैं, लेकिन परिजनों ने उसे बांध दिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने भाग रहे डकैतों में से दो और को दौड़ाकर पकड़ लिया। शोर सुनकर गांव वाले बाहर निकले, लेकिन तब तक डकैतों के दो अन्य साथी भाग चुके थे।

डकैतों से बरामद हुए हथियार।
डकैतों से बरामद हुए हथियार।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिसकर्मी गांव नहीं पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण खुद ही बदमाशों को लेकर थाने पहुंच गए और पुलिस को सौंपा। पकड़े गए डकैतों में संतोष गुप्ता, शिवा और जितेंद्र कुमार शामिल है। सभी राजनांदगांव के रहने वाले बताए गए हैं। फिलहाल ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। डकैतों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं नेटवर्क समस्या होने के चलते ग्रामीणों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा।

संबंधित पोस्ट

18+ टीकाकरण LIVE:जिस केंद्र में होना है वैक्सीनेशन वहां व्यवस्था तो दूर कोई जानकारी देने वाला भी नहीं, परेशान होकर लोग घरों को लौटे; खास विमान से आई दवा

Khabar 30 Din

पाकिस्तान : पाकिस्तान एक इस्लामिक गणराज्य है, मगर देश में इस्लाम के अनुसार कुछ भी नहीं हो रहा : पाक सुप्रीम कोर्ट

Khabar 30 din

रायपुर : ‘हमर ग्रामसभा’ अब छत्तीसगढ़ी के साथ हलबी, सरगुजिहा और कुड़ुख में भी : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव रेडियो पर लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर देंगे जानकारी

Khabar 30 din

साइक्लोन यास पर हाईलेवल मीटिंग:PM मोदी ने रेस्क्यू की तैयारियों का रिव्यू किया, बोले- हाई रिस्क वाले इलाकों से लोगों को शिफ्ट करने का इंतजाम करें

Khabar 30 din

ममता के बाद चुनाव हारने वाले 4 TMC नेताओं ने भी कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप

Khabar 30 din

अब WhatsApp को बताना होगा अपना ‘लीगल नाम’, जानें क्‍या है इसका मतलब और क्‍या होगा असर?

Khabar 30 din

UP में अलकायदा के आतंकी, तीन घरों में कमांडो ऑपरेशन:5 घंटे से लखनऊ में ATS का ऑपरेशन जारी, 2 टेररिस्ट गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद; सीरियल ब्लॉस्ट का था प्लान

Khabar 30 din

PAK में साइबर क्राइम:पाकिस्तान की विधायक का कथित अश्लील वीडियो वायरल; शिकायत के बाद एक गिरफ्तार

Khabar 30 din

पत्रकार का पुत्र अब आईपीएस संतोष…..जाने जेएनयू उनके लिए कैसे क्रांतिकारी साबित हुआ…..

Khabar 30 Din

20 हजार लीटर LPG से भरा ट्रक पलटा:5 घंटे रिसाव, बस्तियां खाली कराई, 6km लंबा जाम; माचिस न जलाने का अनाउंसमेंट

Khabar 30 din

मध्य प्रदेश में आज से नाईट कर्फ्यू,मुख्यमंत्री ने किया एलान

Khabar 30 Din

शहडोल में हादसा:सफाई के दौरान कुआं धंसा, तीन लोग फंसे, बचाव कार्य के लिए पहुंचे अफसर

Khabar 30 din

फर्जी TRP केस में मुंबई पुलिस का दावा:BARC का पूर्व CEO था घोटाले का मास्टरमाइंड, कोर्ट ने 28 दिसंबर तक हिरासत में भेजा

Khabar 30 din

गलवान पर अमेरिकी अखबार का खुलासा:गलवान झड़प में चीन के 60 से ज्यादा सैनिक मारे गए, पीएलए शी जिनपिंग के आक्रामक मूव में फ्लॉप हो गई

Khabar 30 din

ब्रिटेन में नए कोरोना वायरस के बाद महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू, फ्लाइट से आने वाले यात्रियों को किया जाएगा क्वारंटाइन

Khabar 30 din

Govt notifies Covid-19 as disaster; announces Rs 4 lakh ex-gratia for deaths

Khabar 30 din

व्हाइट फंगस की दस्तक:गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में 3 मरीज मिले; डॉक्टर ने कहा- सही समय पर इलाज न मिला तो जान जाने का खतरा

Khabar 30 din

MP में 15 जिलों के BJP जिलाध्यक्षों पर लटकी तलवार:पार्टी बनवा रही परफॉर्मेंस रिपोर्ट

Khabar 30 din

लैपटॉप योजना में भ्रष्टाचार :कांग्रेस ने कहा- शिवराज सरकार 20 हजार के लैपटॉप 50 हजार रुपए में खरीद रही; 10 साल पुराने यह लैपटॉप कंपनी बनाना ही बंद कर चुकी

Khabar 30 din

टूलकिट पर कांग्रेस-भाजपा की तकरार जारी:​​​​​​राहुल के साथ महिला की फोटो पोस्ट कर भाजपा का दावा- यही टूलकिट की राइटर; कांग्रेस जवाब दे

Khabar 30 din