ब्रेकिंग न्यूज़
जबलपुर प्रदेश बड़ी खबर भोपाल मध्यप्रदेश

बरगी बांध में पर्यटकों को मिली सौगात, टूरिस्‍ट रिवर राफ्टिंग का ले सकेंगे आनंद

बरगी बांध में पर्यटकों को मिली सौगात, टूरिस्‍ट रिवर राफ्टिंग का ले सकेंगे आनंद

जबलपुर। साहसिक खेलो और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की श्रृंखला में जबलपुर जिले में बरगी बांध के समीप रिवर राफ्टिंग की शुरूआत हो गई है। बरगी बांध के पुलघाट पर आयोजित एक कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने मां नर्मदा का पूजन कर वाटर स्पोर्ट्स में रूचि रखने वाले पर्यटकों को रिवर राफ्टिंग की सौगात दी। यहां क्रूज, बोट राइड, फिशिंग, वाटर स्कूटर आदि की सुविधा पहले से उपलब्ध है।

बरगी बांध के पुलघाट से नादियाघाट तक रिवर राफ्टिंग
मध्यप्रदेश पर्यटक विकास निगम द्वारा पर्यटकों को बरगी बांध के पुलघाट से नादियाघाट तक करीब तीन किलोमीटर की रिवर राफ्टिंग कराई जायेगी। मध्यप्रदेश में अभी तक रिवर राफ्टिंग ओरछा में वेतवा नदी पर ही कराई जाती है, अब जबलपुर आने वाले पर्यटक भी बरगी बांध के समीप इस साहसिक खेल का निर्धारित शुल्क देकर लुत्फ उठा सकेंगे।

जबलपुर में पर्यटन की असीम संभावनाएं-विनोद
रिवर राफ्टिंग के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने कहा कि जबलपुर और समूचे महाकौशल क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विकास की असीम संभावनाएं हैं, उन्होंने रिवर राफ्टिंग को इस दिशा में नया आयाम बताया, उनकी कोशिश होगी कि देश के पर्यटन के नक्शे में मध्यप्रदेश को अलग पहचान दिलाई जाये। विनोद गोंटिया ने प्रदेश में, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी प्रोत्साहित करने की जरूरत बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के अधिकांश पर्यटन स्थलों के मूल में मां नर्मदा है। इसे देखते हुए नर्मदा नदी के आसपास स्थित सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के महत्व से जनसामान्य को अवगत कराने के निर्देश पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों को दिये गए हैं।

जिप लाइन के निर्माण के लिये कदम उठाए जाएंगे
गोटिया ने इस मौके पर जबलपुर और इसके आसपास के पर्यटन सुविधाओं में विस्तार की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि साहसिक गतिविधियों के रूप में भेड़ाघाट के बंदर कूदनी में जिप लाइन के निर्माण के लिये जल्दी ही कदम उठाये जाएंगे, कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष गोटिया एवं विधायक यादव ने पुलघाट पर हरी झण्डी दिखाकर रिवर राफ्टिंग का शुभारंभ किया।

बरगी डेम महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र
जबलपुर का बरगी डेम नर्मदा नदी पर बने 30 डेमों में एक महत्वपूर्ण डेम है। इस डेम का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में जल आपूर्ति का एक प्रमुख स्रोत है, बरगी डाइवर्शन प्रोजेक्ट और रानी अवंतीबाई लोधी सागर प्रोजेक्ट इस डेम पर विकसित की गई दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना है. समय के साथ-साथ बरगी डेम जबलपुर के एक महत्वपूर्ण पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित हुआ है।

डेम और जलाशय का खास नजारा
मध्यप्रदेश सरकार ने भी इस दिशा में काफी पहल की है। सरकार ने यहां एक रिसॉर्ट भी खोला है, जिसके आगे का हिस्सा डेम की ओर है. इस रिसॉर्ट से डेम और जलाशय का असाधारण नजारा देखने को मिलता है। यहां बोट राइड, फिशिंग, वाटर स्कूटर आदि की सुविधा भी है, जिससे बरगी डेम की यात्रा और भी मनोरंजक बन जाती है। इतना ही नहीं, डेम के आसपास के क्षेत्रों में मैना, तोता, सारस, कबूतर और स्थानीय काली गौरेया सहित अनेक पक्षियों को भी देखा जा सकता है।

संबंधित पोस्ट

‘महंगाई मार गई’: ईंधन की क़ीमतों को लेकर केंद्र-राज्यों की खींचतान पर उर्दू प्रेस को याद आया हिट गाना

Khabar 30 din

ओमिक्रॉन को लेकर MP में अलर्ट:RT-PCR टेस्ट में पॉजिटिव आने वाले हर मरीज का जीनोम सिक्वेसिंग कराने का आदेश

Khabar 30 din

दिल्‍ली: IGI एयरपोर्ट से फर्जी विंग कमांडर गिरफ्तार, वायुसेना से जुड़े दस्‍तावेज बरामद

Khabar 30 din

एंटीलिया केस में घिरी महाराष्ट्र सरकार:राज ठाकरे पहली बार बोले- पहले आतंकी बम रखते थे, अब पुलिस से रखवाए जा रहे; गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

Khabar 30 din

मंगलवार को आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रभारी का होगा आगमन तैयारी पूर्ण, आगामी कार्यक्रम को लेकर मीडिया प्रभारी ने दी जानकारी

Khabar 30 Din

BJP में शामिल होंगे शिवपाल यादव? क्या है इसकी वजह और भतीजे अखिलेश को क्यों नहीं है परवाह?

Khabar 30 din

नर्मदा से बिना मशीनों के डेढ़ महीने में खोद दी 42 हजार डंपर रेत, NGT ने दिए जांच के आदेश

Khabar 30 din

रायपुर के घाटों पर आस्था का अर्घ्य:नदियों-तालाबों के पानी में खड़ी हुईं व्रती महिलाएं, अस्ताचलगामी सूर्य से मंगल की कामना

Khabar 30 din

हरियाणा में भी कांग्रेस का होगा पंजाब जैसा हाल! भूपिंदर सिंह हुड्डा के रवैये ने उठा दिए सवाल

Khabar 30 din

जम्मू कश्मीर: सेब के हज़ारों ट्रक हाईवे पर फंसने के चलते करोड़ों की फसल सड़ने की कगार पर

Khabar 30 din

पेट्रोल-डीज़ल के दामों में वृद्धि के बाद बोले पेट्रोलियम मंत्री- उपभोक्ताओं को राहत के लिए वैट घटाएं राज्य

Khabar 30 din

किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार की इस योजना में मिल रहा है 3 लाख का फायदा, जानिए कैसे

Khabar 30 din

गुरुग्राम में 60 नाइजीरियाई स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी कैंपस छोड़ा:फुटबॉल मैदान में नमाज पढ़ने को लेकर भारतीय छात्रों से हुआ विवाद; केस दर्ज

Khabar 30 din

हैदराबाद पुलिस राहगीरों को रोककर ‘गांजा, ड्रग्स’ चैट के लिए कर रही मोबाइल फोन की जांच, वीडियो देख भड़के लोग

Khabar 30 din

IT नियमों के ड्राफ्ट का कांग्रेस ने किया विरोध, मोदी सरकार पर विरोधी आवाज को दबाने का लगाया आरोप

Khabar 30 din

शराब पर बयानबाजी का दौर जारी:धरमलाल कौशिक ने बताया हास्यास्पद; कहा- ‘भूपेश बघेल खुद अपने विधायकों-मंत्रियों से दिलवा रहे बयान’

Khabar 30 din

संसद का शीतकालीन सत्र कल से- विपक्ष बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरेगा

Khabar 30 din

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के धमधा में नवीन फल सब्जी मंडी का किया लोकार्पण

Khabar 30 din

दिल्ली में अनलॉक-5:जिम और योगा सेंटर कल से 50% क्षमता के साथ खुलेंगे, शादियों में 50 लोगों को शामिल होने की मंजूरी

Khabar 30 din

छत्तीसगढ़: आदिवासी कार्यकर्ता सोनी सोरी 2011 के राजद्रोह मामले में बरी

Khabar 30 din