ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़

CG के IPS को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक:बिलासपुर IG रतनलाल डांगी को मिलेगा सम्मान, प्रदेश के 10 और पुलिस अफसर होंगे सम्मानित

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर IG रतनलाल डांगी को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा प्रदेश के 10 पुलिस अफसरों को भी इस पदक से सम्मानित किया जाना है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन अधिकारियों का चयन किया है। 2022 को रायपुर में इन अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

इससे पहले भी IPS डांगी को बीजापुर में SP रहते हुए 2008-09 में राष्ट्रपति वीरता पदक मिल चुका है। इस मौके उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में काम करना चुनौती रहती है। लेकिन, चुनौतियों से अवसर मिलता है और यह करियर के लिए हमेशा फायदेमंद होता है

सराहनीय सेवा पदक मिलने पर IG रतनलाल डांगी ने  बताया कि इससे पहले जब वे बीजापुर में SP थे, तब 2006-07 में नक्सल ऑपरेशन किया था। उस समय उन्होंने SP रहते ऑपरेशन को लीड किया और कई मुठभेड़ भी हुए। इस दौरान उनके नेतृत्व में टीम ने नक्सलियों का एनकाउंटर किया था। इसके साथ ही पुलिस की मदद से उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास के कई काम भी कराए। कई ऐसे काम जो प्रशासन नहीं कर पा रहा था। वैसे काम पुलिस की मदद से संभव हो सका। इसके चलते राष्ट्रपति वीरता पदक मिला।

उन्होंने कहा कि जो भी पदक मिला है, उसमें सीनियर अफसरों का मार्गदर्शन मिला है और जूनियर अफसरों का सहयोग रहता है। आगे भी मेरी कोशिश रहेगी कि पुलिस के माध्यम से समाज सेवा करने का उद्देश्य है उस पर आगे काम करता रहूंगा।

सलवा जुडूम और फोर्स की कमी के बीच किया काम
IG डांगी ने कहा कि नक्सल क्षेत्र में 2006 में जब बीजापुर में अधोसंरचना की कमी थी और फोर्स की कमी थी। इसके साथ ही सलवा जुडूम चल रहा था। तब पुलिस के लिए काम करना बहुत मुश्किल हो रहा था। उस समय काम करना चुनौती था। लेकिन हौसले बुलंद हो और टीम भावना के काम करने का लगन हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि नक्सल क्षेत्र में हमेशा खतरा बना रहता है और मानसिक तनाव रहता है। आमजनों के साथ संपर्क और समन्वय स्थापित करना मुश्किल था। फिर भी हमने आमजनों के साथ मिलकर नक्सल के डर के बाद भी उन्हें पुलिस के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

2020 में सराहनीय सेवा के लिए सम्मान
डांगी ने बताया कि केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस में बेहतर कार्य करने वाले अफसरों को हर साल 26 जनवरी और 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाता है। इस बार उन्हें 2020 की सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। उनके साथ ही राज्य के 10 अन्य पुलिस अफसरों का भी चयन किया गया है। यह सम्मान 18 साल की सेवा के दौरान उनके कार्यों का आंकलन कर प्रस्ताव भेजा जाता है। केंद्र सरकार की कमेटी सूची फाइनल करती है।

संबंधित पोस्ट

बजट से पहले बाजार में जोरदार तेजी:सेंसेक्स 850 और निफ्टी 200 से ज्यादा पॉइंट उछला, निवेशकों ने पहले मिनट में कमाए 2.5 लाख करोड़

Khabar 30 din

कपड़े का मास्क, सर्जिकल मास्क या N95 मास्क में क्या है अंतर

Khabar 30 din

यूपी: महीने भर से जेल में बंद पत्रकार प्रशांत कनौजिया की ज़मानत पर 4 हफ़्ते बाद सुनवाई होगी

Khabar 30 din

UP की आज की बड़ी खबरें …..

Khabar 30 din

दिल्ली में गोदाम की दीवार गिरने से 5 की मौत:मलबे में कई मजदूर फंसे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Khabar 30 din

उपयंत्री 35 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई, कृषि उपज मंडी में बने दुकान का मूल्यांकन और मद परिवर्तन के एवज में मांगी थी रिश्वत

Khabar 30 din

MP कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान ने अल्पसंख्यकों की उपेक्षा का आरोप लगा दिया इस्तीफा, फिर अचानक लिया यू-टर्न

Khabar 30 din

नौकरशाही के ज़रिये कोविड नियंत्रण का मुख्यमंत्री का प्रयोग असफल: भाजपा विधायक

Khabar 30 Din

64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप:MP को तीन गोल्ड, दो सिल्वर समेत 6 और मेडल; अब तक कुल 13 मेडल मिल चुके

Khabar 30 din

हबीबगंज हो सकता है अटल जंक्शन

Khabar 30 din

बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा, पति से मधुर संबंध नहीं तो तलाक ले लें नुसरत जहां

Khabar 30 din

नए साल की पार्टियाें में नशेड़ियों पर नकेल:गोवा-मुंबई के पैडलर जद में, 10 माह में ढाई करोड़ के नशीले पदार्थ समेत 190 पैडलर गिरफ्तार

Khabar 30 din

देश में 2018-2020 के दौरान सांप्रदायिक दंगों के 1,807 मामले दर्ज हुए: सरकार

Khabar 30 din

सुशांत की एक्स मैनेजर की हत्या नहीं हुई थी:CBI का दावा- दिशा सालियान नशे में 14वीं मंजिल से गिरी थीं

Khabar 30 din

आज से शुरू होगा ज्ञानवापी मस्जिद के तहखानों का सर्वे, भारी पुलिस बल तैनात, जांच अधिकारी ने मांगी सुरक्षा

Khabar 30 din

साइक्लोन यास पर हाईलेवल मीटिंग:PM मोदी ने रेस्क्यू की तैयारियों का रिव्यू किया, बोले- हाई रिस्क वाले इलाकों से लोगों को शिफ्ट करने का इंतजाम करें

Khabar 30 din

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा सुनिश्चित करने को साथ काम कर रहे भारत-नीदरलैंड : कोविंद

Khabar 30 din

कोरोना पर बोले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा:सोनिया, राहुल दिग्विजय… किसी ने वैक्सीन नहीं लगवाई, बस विरोध कर रहे; शहीद जवान के परिवार को मिलेगी 50 लाख की मदद

Khabar 30 Din

तिहाड़ जेल की हालत दयनीय, तत्काल सुधार के क़दम उठाए गृह मंत्रालय: सुप्रीम कोर्ट

Khabar 30 din

मणिपुर में हुए आतंकी हमले में विदेशी हाथ की संलिप्तता का कोई संकेत नहीं, गृह मंत्रालय ने किया खुलासा

Khabar 30 din