ब्रेकिंग न्यूज़
कृषि देश विदेश प्रदेश बड़ी खबर ब्रेकिंग न्यूज़ मौसम

MSP के लिए समिति बनाएगी सरकार:5 राज्यों के चुनावों के बाद मार्च में होगा गठन; किसान संघों के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक और विशेषज्ञ सदस्य होंगे

नई दिल्ली

भारत सरकार MSP तय करने के लिए समिति बनाएगी। समिति का गठन 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद होगा। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में कहा कि MSP कमेटी में किसान संघों के सदस्य, वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और लाभार्थी होंगे। नवंबर 2021 में केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के बाद किसान MSP की मांग पर अड़ गए थे।

पिछले 7 सालों से MSP पर दोगुने दाम दिए: तोमर
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि 2018-19 से पहले ऐसा कोई प्रावधान नहीं था कि MSP को किसानों के लिए लाभकारी बनाया जाए। स्वामीनाथन समिति की अनुशंसा में भी 14-15 अनुशंसाएं ऐसी थीं जिन्हें जीओएम ने उपयुक्त नहीं पाया। एक अनुसंशा यह भी थी कि MSP पर 50% मुनाफा जोड़कर घोषित किया जाए, इसे नहीं माना गया था। प्रधानमंत्री ने 2018-19 में इसे स्वीकार किया और अब MSP बढ़कर मिल रही है। पिछले 7 सालों से MSP पर पहले से दोगुने दाम दिए गए हैं। बजट में भी 2 लाख 37 हजार करोड़ रुपए किसानों को लाभकारी मूल्य के लिए दिए जाने का प्रावधान है।

क्या है फसलों पर मिलने वाली MSP
MSP यानी मिनिमम सपोर्ट प्राइस या फिर न्यूनतम समर्थन मूल्य। केंद्र सरकार फसलों की एक न्यूनतम कीमत तय करती है, इसे ही MSP कहा जाता है। अगर बाजार में फसल की कीमत कम भी हो जाती है, तो भी सरकार किसान को MSP के हिसाब से ही फसल का भुगतान करेगी। इससे किसानों को अपनी फसल की तय कीमत के बारे में पता चल जाता है कि उसकी फसल के दाम कितने चल रहे हैं। ये एक तरह फसल की कीमत की गारंटी होती है।

कौन तय करता है MSP?
फसलों की MSP कमीशन फॉर एग्रीकल्चरल कॉस्ट्स एंड प्राइसेस (CACP) तय करता है। आयोग समय के साथ खेती की लागत और बाकी पैमानों के आधार पर फसलों की कम से कम कीमत तय करके अपने सुझाव सरकार के पास भेजता है।

MSP तय कैसे की जाती है?
MSP कैलकुलेट करने के लिए 3 अलग-अलग वेरिएबल का प्रयोग किया जाता है। इसमें A2, A2+FL और C2 शामिल हैं।

  • A2 में उन खर्चों को गिना जाता है, जो किसान अपनी जेब से देता है। जैसे कि खाद बीज, बिजली, पानी और मजदूरी पर किया गया खर्च। इसे इनपुट कॉस्ट भी कहा जाता है। मोटे तौर पर बुआई से लेकर कटाई तक का खर्च इसमें आता है।
  • A2+FL में बुआई से लेकर कटाई तक के सारे खर्च के साथ फैमिली लेबर को भी जोड़ा जाता है। फैमिली लेबर यानी किसान के परिवार के सदस्यों ने खेती में जो कामकाज किया उसकी मजदूरी। अगर खेती का काम किसान मजदूरों से करवाता तो उन्हें मजदूरी देनी पड़ती। इसी तरह अगर घर के सदस्य भी खेत में काम कर रहे हैं, तो उन्हें भी मजदूरी देनी चाहिए।
  • C2 में बुआई से लेकर कटाई तक के खर्च के साथ ही जमीन का किराया और उस पर ब्याज को शामिल किया जाता है। साथ ही इसमें उस पूंजी के ब्याज को भी शामिल किया जाता है, जो किसान ने मशीन की खरीदी पर लगाई है। मोटे तौर पर समझें, तो इसमें खेती के खर्चों के अलावा जमीन और पूंजी के ब्याज को भी तय किया जाता है।

किसानों को किन फसलों पर मिलती है MSP?

  • सरकार अनाज, दलहल, तिलहन और बाकी फसलों पर MSP देती है।
  • अनाज वाली फसलें: धान, गेहूं, बाजरा, मक्का, ज्वार, रागी, जौ।
  • दलहन फसलें: चना, अरहर, मूंग, उड़द, मसूर।
  • तिलहन फसलें: मूंग, सोयाबीन, सरसों, सूरजमुखी, तिल, नाइजर या काला तिल, कुसुम।
  • बाकी फसलें: गन्ना, कपास, जूट, नारियल।

सरकार अभी किस हिसाब से देती है MSP?

  • सरकार अभी A2+FL फार्मूले के आधार पर ही MSP दे रही है।

MSP पर किसानों की क्या मांग है?

  • किसान मांग कर रहे है कि उन्हें MSP C2+FL फॉर्मूले पर दी जाए।
  • किसानों की मांग है कि सरकार MSP से कम कीमत पर फसल की खरीदी को अपराध घोषित करे और MSP पर सरकारी खरीद लागू रहे।
  • साथ ही दूसरी फसलों को भी MSP के दायरे में लाया जाए। हालांकि, केंद्र सरकार के कई मंत्री और खुद प्रधानमंत्री भी ये बात कह चुके हैं कि MSP की व्यवस्था जारी रहेगी, लेकिन किसान संगठन चाहते हैं कि ये बात कानून में शामिल की जाए।

संबंधित पोस्ट

सरकारी नौकरी:स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अंतर्गत 146 पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स 15 सितंबर तक करें अप्लाई

Khabar 30 din

सड़क किनारे नहीं होगी गाड़ियों की चेकिंग, आज से बदल रहा है नियम, कर लें इन चीजों की तैयारी

Khabar 30 din

हरियाणा पुलिस के थाने से लौटाने पर गोरक्षकों ने की जुनैद-नासिर की हत्या: राजस्थान पुलिस की चार्जशीट

Khabar 30 din

Secl हसदेव एरिया के सिविल विभाग में हुए करोणों के घोटाले के मामले में सेंट्रल विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर लिया संज्ञान

Khabar 30 din

नवा रायपुर में सड़क किनारे मिला पत्रकार का शव:थोड़ी दूर खड़ी थी कार; मर्डर का हल्ला, पुलिस बोली- भारी वाहन ने मारी टक्कर

Khabar 30 din

Manish Sisodia के खिलाफ एक और केस दर्ज, लगा भ्रष्टाचार का ये नया आरोप

Khabar 30 din

ठेकेदार पर हुए हमले में नक्सलियों की सफाई:नक्सली नेता साईनाथ ने प्रेस नोट जारी किया- नक्सलियों ने हमला नहीं किया, SP हमें बदनाम कर रहे हैं

Khabar 30 din

बीजेपी जो भी चड्डी भेजती है वह पीएम मोदी के पास जाएगी : कर्नाटक कांग्रेस नेता की चेतावनी

Khabar 30 din

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

Khabar 30 din

बूढ़ातालाब का कायाकल्प, अब सात नई सुविधाओं का फायदा मिलेगा रायपुर के लोगों को

Khabar 30 din

फाइजर ने दुनियाभर में वैक्सीन भेजने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट शुरू कीं, US, बेल्जियम और जर्मनी में बनाए गोदाम

Khabar 30 din

हिरासत में लिए गए नेताओं से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, थाने में गा रहे ‘रघुपति राघव राजा राम’

Khabar 30 din

भारत में कोरोना से 1 लाख मौतें:केरल ने पहले ही दिन से नहीं छोड़ी कोई कसर, गोवा ने पर्यटकों पर सख्ती रखी तो उत्तराखंड ने गाइडलाइन मनवाकर नहीं बढ़ने दिए मामले

Khabar 30 din

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.8 की तीव्रता, नेपाल में एपिसेंटर

Khabar 30 din

जहांगीरपुरी की घटनाओं से सीखना चाहिए कि हम निकृष्ट क्रूरता से कैसे लड़ सकते हैं

Khabar 30 din

अपर क्लास के लिए 1 घंटे में खत्म हुई वैक्सीन:छत्तीसगढ़ में रायपुर सहित कई जिलों में सुबह 7 बजे से लगी लाइन, 9 बजे शुरू हुआ टीकाकरण और कुछ ही देर में खत्म, लोग नाराज होकर लौटे

Khabar 30 din

इशरत जहां एनकाउंटर: तीन पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ मुक़दमे की मंज़ूरी से गुजरात सरकार का इनकार

Khabar 30 din

रायपुर : ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ की हुई तारीफ : अपेक्स बैंक के अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ की न्याय योजनाओं सहित ग्रामीण विकास के कार्यों की दी जानकारी

Khabar 30 din

मोदी की सुरक्षा में चूक पर घिरे DGP हटाए गए, वीके भवरा को पंजाब पुलिस की कमान

Khabar 30 din

बाबरी मस्जिद धर्म के लिए नहीं, सत्ता पाने के लिए ढहाई गई थी: आनंद पटवर्धन

Khabar 30 din