ब्रेकिंग न्यूज़
843572_730X365
क्राईम छत्तीसगढ़ जशपुर प्रदेश बड़ी खबर ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने कपड़ा व्यवसायी की कार को मारी टक्कर;पति-पत्नी की मौत दो बच्चे गंभीर, रांची रेफर

छत्तीसगढ़ के जशपुर में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में व्यवसायी और उसकी पत्नी की मौत हो गई। जबकि उनके दोनों बच्चे बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें रांची रेफर किया गया है। जहां एक प्राइवेट अस्पताल में उनका उपचार जारी है। हादसा तेज रफ्तार ट्रक के सामने से कार को टक्कर मारने के चलते हुआ है। कुनकुरी क्षेत्र में हुए इसे हादसे के बाद से इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, सौरभ बंसल कुनकुरी में ही कपड़ा व्यवसायी हैं। वह शनिवार रात अपनी पत्नी निशु बंसल और दोनों बच्चों के साथ कार में महुआटोली की ओर से घर लौट रहे थे। अभी वे सलिहा टोली से आगे ईंट भट्ठे के पास पहुंचे थे कि सामने से आई तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

टक्कर के बाद कार में शव बुरी तरह से फंस गया।
टक्कर के बाद कार में शव बुरी तरह से फंस गया।

ट्रक के अंदर तक जा घुसी कार, मशक्कत से निकाला गया शव

कार के इंजन का हिस्सा ड्राइवर सीट तक जा घुसा, जिसमें फंसकर सौरभ बंसल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से फंसे हुए शव को बाहर निकाला। सौरभ के बगल की सीट पर ही उनकी पत्नी निशु बसंल बैठी थीं। जबकि दोनों बच्चे पीछे की सीट पर थे। तीनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

रांची ले जाने के दौरान पत्नी ने तोड़ दम

पुलिस ने तीनों को कुनकुरी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, पर हालत गंभीर देख उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के दौरान निशु बंसल ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। दंपति के निधन से व्यापारियों में शोक है। सौरभ अग्रवाल कुनकुरी में ही बंसल क्लॉथ स्टोर के संचालक थे ।

ANI/BBC LIVE

संबंधित पोस्ट

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत

Khabar 30 din

योगी सरकार का होगा विस्तार:28 या 29 मई को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, मध्यप्रदेश में कार्यक्रम कैंसिल कर राज्यपाल आनंदीबेन अचानक लखनऊ पहुंचीं

Khabar 30 din

रायपुर : जांजगीर-चांपा जिला स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से सुविधा सम्पन्न जिला बनेगा : श्री भूपेश बघेल

Khabar 30 din

रायपुर महापौर के घर पर ED का छापा:एजाज ढेबर के समर्थक और जवानों के बीच झूमा-झटकी

Khabar 30 din

स्मार्ट सोच:अमेरिका में रह रहे भारतीयों नेे 62 गांवों को गोद लिया, अब बच्चे ऑनलाइन पढ़ रहे, किसान अपनी फसल का प्रोसेसिंग कर मुनाफा कमा रहे

Khabar 30 din

पटना हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार- तमाशा बना दिया है, किसी का भी घर बुलडोज़र से तोड़ देंगे

Khabar 30 din
error: Content is protected !!