ब्रेकिंग न्यूज़
क्राईम खबरे जरा हटके धर्म प्रदेश बड़ी खबर ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल मध्यप्रदेश

भोपाल से बड़ी खबर-हिंदू धर्म बुरा..क्रिश्चियन अच्छा, ये कहकर बदलवा रहे थे धर्म:

  • भोपाल के कॉन्वेंट स्कूल में कर रहे थे गरीबों का ब्रेनवॉश

भोपाल में धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया है। बैरागढ़ के क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल में हिंदू युवक-युवतियों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने यहां से बाप-बेटी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि स्कूल संचालक फरार हो गया।

यहां लोगों का ये कहकर ब्रेनवॉश किया जा रहा था कि ‘यीशु’ की शरण में आओगे, तो तुम्हारे जीवन के कष्ट दूर हो जाएंगे। हिंदू धर्म छोड़कर क्रिश्चियन बनने से गरीबी दूर हो जाएगी’। आरोप है कि राजधानी से लगे आसपास के गरीब हिंदुओं को लंबे समय से क्रिश्चियन बनाया जा रहा था। मामले में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बैरागढ़ थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि नई बस्ती बैरागढ़ में रहने वाले महेंद्र उर्फ विक्की नाथ ने दोपहर में क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल में धर्म परिवर्तन कराए जाने की शिकायत की थी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो काफी संख्या में हिंदू लड़के-लड़कियां यीशु की प्रार्थना करते मिले। यहां राजेश मालवीय अपनी 23 साल की बेटी रिद्दिका मालवीय के साथ मिलकर लोगों को समझा रहा था कि हिंदू धर्म बुरा है। क्रिश्चियन धर्म अच्छा है।

शिकायत के बाद पुलिस क्राइस्ट स्कूल पहुंची।
शिकायत के बाद पुलिस क्राइस्ट स्कूल पहुंची।

पुलिस के पहुंचने के पहले ही स्कूल संचालक मैनेस मैथ्यूज फरार हो गया। पुलिस ने सीहोर के रहने वाले राजेश मालवीय और उसकी 23 साल की रिद्दिका मालवीय के साथ गांधी नगर की कामनी जॉन और फंदा के रहने वाले पॉल पॉलिस को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

लंबे समय से चल रहा था खेल

धर्म परिवर्तन करा रहे राजेश का बेटा स्कूल परिसर में खड़ा था। शिकायतकर्ता महेंद्र ने उससे बात की, तो बोला- यहां तो लंबे समय से लोग धर्म परिवर्तन कराने आते हैं। उनके पिता अंदर प्रार्थना करा रहे हैं। वह पहले मालवीय था। अब वह क्रिश्चियन हो गया है। उसके पिता ने भी धर्म परिवर्तन कराया है। यह खुलासा युवक ने कैमरे के सामने किया।

लड़कियां बोलीं- कोई अच्छी बात बता रहा, तो बुरा क्या

पुलिस ने जब मौके पर मौजूद लड़कियों से पूछताछ की, तो वे भड़क गईं। उनका कहना था कि इसमें बुरा क्या है। कोई उन्हें अच्छी बात बात रहा है। अच्छी शिक्षा दे रहा है, तो उसे सुनने में क्या बुराई है। बैरागढ़ में रहने वाले वैजयंती सांवला ने बताया कि हमारे यहां कुछ लोग आए थे। उन्होंने कहा था कि क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल में क्रिश्चियन की प्रार्थना होती है। यहां पर आओ। धर्म परिवर्तन करने से गरीबी दूर हो जाएगी। आज मैं यहां पर देखने आया था।

हिंदू संगठन ने धर्म परिवर्तन की शिकायत बैरागढ़ थाने में की।
हिंदू संगठन ने धर्म परिवर्तन की शिकायत बैरागढ़ थाने में की।
CWI NEWS

संबंधित पोस्ट

गौठान में समिति अध्यक्ष ने फांसी लगाई:सुसाइड नोट में लिखा- परेशान होकर दे रहा हूं जान, घटना को भाजपा ने दिया सियासी रंग

Khabar 30 din

असम में 6 हाथियों के रेस्क्यू :तालाब में गिर गए थे हाथी, फॉरेस्ट टीम ने मशीनों से रास्ता बनाकर निकाला

Khabar 30 din

कृषि कानून रद्द होने पर महाराष्ट्र में बयानबाजी:CM उद्धव ठाकरे बोले- पहले जाग जाते तो अपमान नहीं होता, पवार ने कहा- चुनाव के डर से लिया फैसला

Khabar 30 din

अब लंबे समय तक नहीं लटकेंगी भ्रष्टाचार मामलों की फाइलें, केंद्रीय सतर्कता आयोग ने लिए बड़े फैसले

Khabar 30 din

अविष्कार:पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने बनाया कूलर, गर्मी में ठंडी और ठंड में देगा गर्म हवा, बारिश में सुखा सकेंगे कपड़े

Khabar 30 Din

वेब सीरीज़ हंगामा: एमपी के गृहमंत्री ने कहा, फिल्म निर्माता शूटिंग से पहले स्क्रिप्ट दिखाएं

Khabar 30 din

अम्बिकापुर : नगर निगम अम्बिकापुर का सम्पूर्ण क्षेत्र 21 सितम्बर से 28 सितम्बर तक कंटेनमेंट जोन घोषित : कलेक्टर द्वारा आदेश जारी

Khabar 30 din

UP में प्रमोट होंगे 30 लाख कॉलेज स्टूडेंट:UG फर्स्ट और सेकेंड इयर के स्टूडेंट्स प्रमोट होंगे, PG में सिर्फ फाइनल इयर की परीक्षा होगी

Khabar 30 din

बच्चों के लिए दूसरा टीका:एम्स के डायरेक्टर बोले- देश में बच्चों को फाइजर की वैक्सीन लगाई जा सकेगी, ब्रिटेन में भी इसे मंजूरी मिली

Khabar 30 din

इंसान ने सबसे पहले मुर्गी के बजाय पाला था ये खूंखार पक्षी, एक ही झटके में ले सकता है जान

Khabar 30 din

यूपी: कथित तौर पर पाकिस्तानी झंडा फहराने के आरोप में चार के ख़िलाफ़ राजद्रोह का मामला दर्ज

Khabar 30 din

कोविड-19: देश में एक दिन में सर्वाधिक 3,780 लोगों की मौत, 3.82 लाख से अधिक नए मामले आए

Khabar 30 din

जशपुर में दो शर्मनाक घटनाएं:17 साल के किशोर ने 63 साल की वृद्धा और युवक ने बहन की सहेली से किया दुष्कर्म; पुलिस ने पकड़ा तो महिलाएं छुड़ाने पहुंच गईं थाने

Khabar 30 din

कांग्रेस-अमरिंदर में खुली जंग:कैप्टन की पाकिस्तानी दोस्त अरूसा आलम के ISI कनेक्शन की जांच करेगी पंजाब सरकार

Khabar 30 din

Union Budget 2022 में 5G सर्विस को लेकर बड़ा ऐलान, इन शहरों में जल्द होगी शुरू

Khabar 30 din

आजादी को लेकर बयानबाजी पड़ी भारी:कंगना रनोट के खिलाफ जयपुर में केस दर्ज; उदयपुर, जोधपुर, चूरू सहित 5 जिलों में पुलिस से शिकायत

Khabar 30 din

काम की बात:लॉकडाउन में अस्पताल में भर्ती परिजनों तक सुविधा पहुंचाने में हो रही थी दिक्कत; प्रशासन ने लगाया ऑटो रिक्शा, नंबर भी जारी किया

Khabar 30 Din

कोरोना के R-फैक्टर ने बढ़ाई चिंता:महाराष्ट्र-पंजाब में एक व्यक्ति से 5 को संक्रमण, गुजरात-मध्यप्रदेश में यह संख्या 3; देश में फिलहाल यह आंकड़ा 1.5 के करीब

Khabar 30 din

खोरी गांव मामला: जंगल पर अतिक्रमण नहीं हो सकता, लोगों को वहां रहने का हक़ नहीं- कोर्ट

Khabar 30 din

ग़ाज़ियाबाद: झुग्गियों में लगी आग की चपेट में आई गौशाला, 38 गायों की मौत

Khabar 30 din