ब्रेकिंग न्यूज़
WORLD NEWS कारोबार टेक्नोलॉजी दिल्ली/एनसीआर देश विदेश बड़ी खबर ब्रेकिंग न्यूज़ मनोरंजन मौसम लोकल ख़बरें सम्पादकीय सोशल मीडिया

अंतरिक्ष की सैर करनी है तो खर्च कीजिए 6 करोड़, ISRO चीफ ने बताया पूरा प्लान

अंतरिक्ष के बारे में सुनना, पढ़ना, देखना हमेशा से ही रोमांचकारी रहता है. साइंस की बदौलत अब कोई भी आराम से और सुरक्षित अंतरिक्ष की यात्रा कर सकता है.

वहां घट रही घटनाओं का साक्षी बन सकता है. भारत, अमेरिका, चीन, जापान सहित कई देश स्पेस टूरिज्म की दिशा में काफी तेजी से काम कर रहे हैं. इसरो (ISRO) चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि भारत अपने स्वयं के स्पेस टूरिज्म मॉड्यूल तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया कि सरकार का ये प्लान निजी कंपनियों के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा. इसरो चीफ ने बताया कि भारत अपने स्वयं के अंतरिक्ष पर्यटन मॉड्यूल पर तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है. ये पूरी तरह से सुरक्षित होगा. अगर आपको भी अंतरिक्ष की सैर पर निकलना है तो प्रति व्यक्ति लगभग 6 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे. सोमनाथ ने कहा कि यात्रा करने वाले लोग भी खुद को अंतरिक्ष यात्री कह सकेंगे.

अभी कुछ चीजों पर संशय

हालांकि इसरो चीफ सोमनाथ ने यह साफ नहीं किया कि स्पेस टूरिज्म उप-कक्षीय होगा (100 किमी की ऊंचाई तक, अंतरिक्ष के किनारे तक) या कक्षीय (400 किमी). आमतौर पर ऐसी यात्राओं में पर्यटक अंतरिक्ष के किनारे पर लगभग 15 मिनट बिताते हैं. नीचे उतरने से पहले कुछ मिनट कम गुरुत्वाकर्षण वाले वातावरण का भी अनुभव करते हैं. उड़ानें पुन: प्रयोज्य रॉकेटों के माध्यम से संचालित की जाती हैं.

ISRO तेजी से कर रहा विकास

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ने फरवरी में राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि इसरो ने भारत के उप-कक्षीय अंतरिक्ष पर्यटन के लिए व्यवहार्यता अध्ययन करना शुरू कर दिया है. सिंह ने कहा कि गगनयान के माध्यम से भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम में इसरो विभिन्न प्रौद्योगिकियों के विकास में लगा हुआ है.

कई कंपनियों ने पहले से शुरू किया स्पेस टूरिज्म

एयरोस्पेस इंजीनियर डेनिस टिटो 2001 में 60 वर्ष के थे, जब वो पहले भुगतान करने वाले अंतरिक्ष पर्यटक बने. उन्होंने सोयुज अंतरिक्ष यान पर उड़ान भरने और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर एक सप्ताह बिताने के लिए रूस को 20 मिलियन डॉलर का भुगतान किया था. तब से, ब्लू ओरिजिन, वर्जिन गैलेक्टिक और स्पेसएक्स सहित कई कंपनियों ने लगभग 450,000 डॉलर से उप-कक्षीय अंतरिक्ष उड़ानों पर टिकट के साथ अंतरिक्ष में भ्रमण की पेशकश शुरू कर दी है.

संबंधित पोस्ट

कोरोना पर IIT प्रोफेसर के 2 दावे:जुलाई तक कोरोना की दूसरी लहर खत्म होगी, अक्टूबर में तीसरी लहर दस्तक देगी; बचने के लिए 3 टिप्स भी दिए

Khabar 30 din

बिलासपुर में महिलाओं की गुंडागर्दी:सरकारी जमीन पर रह रहे लोगों को हथियार लेकर हटाने पहुंचीं

Khabar 30 din

UP की आज की बड़ी खबरें …..

Khabar 30 din

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने 5 ग्राम पंचायतों के सचिवों पर लगाया 25, 25 हजार का जुर्माना-वेतन से कटौती करने का आदेश

Khabar 30 din

भाजपा और नरसिंहानंद से जुड़ीं हिंदुत्ववादी नेता ने मुस्लिम व्यक्ति को ट्रेन में पीटा

Khabar 30 din

शहडोल जिला अस्पताल में दो और बच्चों की मौत:अब तक 8 ने दम तोड़ा; क्षमता 20 बेड की, 32 बच्चे भर्ती किए, इन्हीं में से आठ की मौत हुई

Khabar 30 din

डायन होने के शक में काट दी चाची की गर्दन!:मंदसौर में भतीजे ने तलवार मारकर हत्या की, बेटे के सामने तड़पते हुए निकली जान

Khabar 30 din

7 दोस्त निकले थे घूमने, अचानक ट्रेन आ गई, 4 ने भागकर बचाई जान, एक नदी में कूदा

Khabar 30 din

ताऊ ते का खतरा बढ़ा:कर्नाटक के 6 जिलों में असर, 4 की मौत; मुंबई में भारी बारिश के अलर्ट के बाद 580 कोरोना मरीज शिफ्ट किए गए

Khabar 30 din

भोपाल के छोला में झुग्गी बस्ती में लगी आग

Khabar 30 din

शार्ली एब्दो को फिर अलकायदा की धमकी:फ्रांस की मैगजीन को फिर से पैगंबर मुहम्मद के कार्टून छापने पर हमले की धमकी, 2015 के आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी

Khabar 30 din

यूक्रेन संकट से ज़ाहिर है कि युद्ध की वजह स्वार्थ और घृणा होती है न कि नस्ल, धर्म और सभ्यता

Khabar 30 din

29 मैचों के बाद IPL आखिरकार रोका गया:कई खिलाड़ियों को कोरोना होने के बाद टूर्नामेंट सस्पेंड, बचे हुए मैच री-शेड्यूल किए जा सकते हैं

Khabar 30 din

50 साल पुराने ब्रांड कैंपा की बाजार में वापसी, रिलायंस ने नए अंदाज में किया लॉन्च

Khabar 30 din

देश में केरल के श्रमिकों को मिलती है सर्वाधिक मज़दूरी: रिपोर्ट

Khabar 30 din

अब ब्लैक फंगस बन गया जानलेवा:इंदौर, भोपाल के बाद बढ़ा खतरा, उज्जैन में युवक और खंडवा में महिला की मौत

Khabar 30 din

पोराबाई नकल प्रकरण:आरोपियों को मिला संदेह का लाभ, सभी बरी, 2008 की 12वीं की परीक्षा टॉपर थीं पोराबाई

Khabar 30 din

MP में हर दिन 14 वारदात बुजुर्गों के साथ:महाराष्ट्र के बाद यहां सीनियर सिटीजन सबसे कम सुरक्षित; पढ़िए NCRB की रिपोर्ट में और क्या खुलासा

Khabar 30 din

सिंघू बॉर्डर लिंचिंग: किसान मोर्चा ने मामले की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग की

Khabar 30 din

रायपुर : राज्य आपदा मोचन निधि से पीड़ितों को 136 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता

Khabar 30 din