ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस दिल्ली/एनसीआर देश विदेश धर्म प्रदेश बड़ी खबर बीजेपी ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

थरूर बोले- भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबराई:2024 चुनाव में बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी; कांग्रेस चीफ होता तो छोटे दलों को आगे लाता

नई दिल्ली
  • थरूर ने कहा- भाजपा को एहसास हो गया है कि राहुल उनके लिए गंभीर खतरा हैं।

लोकसभा 2024 में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दलों के एकजुट होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि अगर वह पार्टी नेतृत्व में होते तो छोटे दलों को आगे लाते, ताकि BJP को हराया जा सके।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए थरुर ने कहा कि लोकसभा से राहुल को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विपक्षी एकता की लहर आई है। यह लहर चौंकाने वाली है। विपक्षी दलों को समझ आने लगा है कि एकता मजबूत बनाती है और फूट हमें कमजोर करती है।

विपक्षी दल साथ आए तो भाजपा बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी
थरुर ने कहा कि 2024 में अगर अधिकांश विपक्षी दल एक साथ आ जाते हैं और एक-दूसरे के वोटों को आपस में नहीं बांटते तो भाजपा के लिए बुरी खबर हो सकती है। इस फार्मूले से BJP को 2024 के चुनावों में बहुमत हासिल करना कठिन होगा। BJP ने 2019 के चुनावों में केवल 37 प्रतिशत वोट के साथ, लेकिन लोकसभा की 60 प्रतिशत से अधिक सीटों के साथ जीत हासिल की। बाकी वोट 35 विजयी दलों को गए।

BJP के लिए राहुल खतरा
शशि थरूर ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि BJP इस यात्रा से घबरा गई है। सालों तक BJP ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाने की कोशिश की, लेकिन अब उन्हें एहसास हुआ कि वह उनके लिए एक गंभीर खतरा हैं।

200 सीटों पर BJP- कांग्रेस में सीधा मुकाबला
जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस वह आधार होगी, जिसके इर्द-गिर्द 2024 में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी गठबंधन बनाया जा सकता है। इस पर थरूर ने कहा कि निष्पक्ष रूप से हम राष्ट्रीय पदचिह्न वाली एकमात्र विपक्षी पार्टी हैं। लगभग 200 सीटें हैं, जहां चुनाव होंगे। कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह 1970 के दशक में अपनी दादी, पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के साथ राहुल गांधी की अयोग्यता में समानता देखते हैं। इस सवाल पर थरूर ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस ‘निंदनीय अयोग्यता और जेल की सजा’ के बाद जनता की सहानुभूति राहुल गांधी के साथ है। उन्होंने कहा कि लोग महसूस करते हैं कि यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है कि प्रमुख विपक्षी दल के प्रमुख नेता को जेल की सजा दी जाती है और संसद में आवाज नहीं उठाई जाती है।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ में मिथिला का “मखाना’:मुख्यमंत्री ने आरंग में प्रदेश के पहले मखाना प्रसंस्करण केंद्र का उद्घाटन किया; दाऊ जी नाम से लोकल ब्रांड भी लांच

Khabar 30 din

दारुल उलूम देवबंद में प्रवेश: विद्यार्थियों के पंजीकरण के लिए अब पुलिस सत्यापन अनिवार्य

Khabar 30 din

यूट्यूब से देखकर सीखा नोट छापना, 21 साल का युवक दोस्तों के साथ मिलकर चला रहा था गिरोह

Khabar 30 din

बिहार चुनाव से ठीक पहले आरजेडी के लिए अच्छी खबर, लालू यादव को मिली जमानत

Khabar 30 din

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाली नूपुर शर्मा निलंबित, नवीन जिंदल भी बीजेपी से हुए बाहर

Khabar 30 din

महाराष्ट्र: मुस्लिम युवक की लिंचिंग के मामले में हिंदुत्ववादी संगठन से जुड़े सभी आरोपी बरी

Khabar 30 din

न्यायपालिका से टकराव के लिए जानबूझकर हमले किए जा रहे हैं, इसके ख़िलाफ़ खड़े होने की ज़रूरत: खड़गे

Khabar 30 din

क्‍या है Bulli Bai ऐप जो मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ नफरत फैला रहा, कहां से हुई इसकी शुरुआत?

Khabar 30 din

दिल्ली दंगा: कोर्ट ने उमर और सैफ़ी को बड़ी साज़िश के आरोपों के कारण एक मामले में बरी किया

Khabar 30 din

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आपात स्थिति है

Khabar 30 din

30 करोड़ रुपए सालाना कमाई वाले बाणसागर डेम में 1500 मछुआरों की आवश्यकता, कमी के चलते नहीं हो पा रहा मछली पकड़ने का काम

Khabar 30 Din

कोविड से लड़ाई में आगे आई सेना, देश में बना रही है अस्‍थायी अस्‍पताल

Khabar 30 Din

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ 1 मई को भोपाल में करेगा प्रदर्शन

Khabar 30 Din

प्ले स्टोर से हटाया गया पेटीएम:पेमेंट ऐप पर गैरकानूनी तरीके से ऑनलाइन कसीनो चलाया जा रहा था, अब डाउनलोड और अपडेट नहीं होगा

Khabar 30 din

कोरोना देश में:महाराष्ट्र में अब तक 18 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी पॉजिटिव, 186 ने जान गंवाई; यूपी में मरीजों का आंकड़ा 3 लाख के पार; देश में अब तक 46.63 लाख केस

Khabar 30 din

पूर्व CM की धमकी पर CM का पलटवार:भूपेश बघेल बोले- इन्हीं अफसरों के दम पर 15 साल करते रहे राज, अब उन्हें धमकाने की कोशिश न करें रमन सिंह

Khabar 30 din

अदालत ने लाल क़िला हमला मामले में लश्कर के आतंकवादी की मौत की सज़ा बरक़रार रखी

Khabar 30 din

हम घबराने या डरने वाले नहीं हैं : हेराल्ड हाउस पर ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस

Khabar 30 din

कोविड-19: यूपी के भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव की मौत के तीसरे दिन उनकी पत्नी का भी निधन

Khabar 30 Din

गुजरात: स्पीकर पर भक्ति गीत बजाने को लेकर विवाद में पिटाई से व्यक्ति की मौत

Khabar 30 din