ब्रेकिंग न्यूज़
मध्यप्रदेश शहडोल

क्या प्रभारी मंत्री के रिश्तेदार होने के कारण नपा अमले ने गिराया डॉक्टर दंपत्ति के निर्माणाधीन मकान का छज्जा ?

नगर में सैकड़ों अतिक्रमण और शिकायतें, सिर्फ डॉक्टर दंपत्ति के आराजी में चल रहे निर्माण पर ही आखिर क्यों पड़ी नजर, पड़ोस में दर्जनों प्रमाणित अवैध निर्माण

इंट्रो : वैसे तो जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में सैकड़ों नहीं हजारों अतिक्रमण हैं जिन पर कार्यवाही लंबित है, लेकिन मामा शिवराज का बुलडोजर इन दिनों अपराधियों के घर पर तुरंत चल रहा है, अपराधियों के घर में अनुमति स्थाई अस्थाई अतिक्रमण सहित अन्य खामियों के आधार पर प्रशासन का बुलडोजर चलता है, ऐसा ही हुआ बीते 15 मई को जब डॉक्टर कुलदीप पटेल कार्पल पुरवा स्थित आराजी खसरे में चल रहे निर्माण कार्य मैं 3 फुट छज्जा बाहर निकलने को लेकर बिना नोटिस बुलडोजर चला दिया गया, तो अब सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या मंत्री जी का रिश्तेदार होना कथित पीड़ित डॉक्टर दंपत्ति का गुनाह था। या फिर मंत्री जी से नाराज अधिकारियों ने यह कदम उठाया।

शहडोल। डॉक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नापा कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाया है। डॉक्टर ने बताया कि निर्माणाधीन मकान पर नगर पालिका कर्मचारियों ने बिना नोटिस बिना आदेश के ही तोड़फोड़ की है। जिसकी जानकारी डॉक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है , अपनी पत्नी के साथ प्रेस से रूबरू होते हुए बताया कि मै अपनी निजी जमीन खसरा नंबर 118 / 1 / 1 वार्ड नंबर – 17 / 22 बलपुरवा पर निर्माण
कार्य कर रहा हूँ। साथ ही भवन निर्माण सभी विभागों से परमीशन लेकर किया जा रहा है। उक्त बातें एक
पत्रकार वार्ता मे डॉक्टर कुलदीप पटेल ने पत्रकारों के समक्ष कही। उन्होंने नगर पालिका प्रशांसान शहडोल पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ स्वार्थी तत्वों कि गलत व भ्रामक आरोप लगाते हुए मेरी आराजी भूमि को सार्वजनिक बता उस पर कब्ज़ा करना चाह है। जबकि वहाँ पर मेरा 10×91 फिट का एक निजी रास्ता है,जिसे सार्वजनिक बताकर उसे हड़पने की साजिश रच रहे हैं। डॉक्टर पटेल ने आगे कहा कि यह भूमि नगरपालिका की नहीं है। इसलिए निजी भूमि पर नगर पालिका एक्ट लागू नहीं होता है।

पड़ोसियों को थी आपत्ति

डॉक्टर पटेल ने बताया कि जिस रास्ते को सार्वजनिक बताकर कुछ स्वार्थी तत्व प्रॉपगेंडा रच रहे हैं उस रास्ते का उपयोग केवल तीन लोगो द्वारा किया जाता हैं। जिसमे मेरे अलावा विजय साउण्ड वाले बुधवानी ब्रदर्श तथा पुष्पा गुप्ता शामिल हैं। डॉक्टर पटेल ने कहा कि उक्त मार्ग से अमित बजाज नामक व्यक्ति का कोई मतलब नहीं हैं फिर भी वह अपने स्वार्थ के लिए आए दिन विवाद कि स्थिति निर्मित कराता रहता हैं। बीते माह 5 मार्च को भी पड़ोसियों ने भीड़ इक्कठा करके विरोध किया था तब केवल गड्डा खुदवाया गया था। इसके बाद गत 10 मई को निमार्ण कार्य में बाधा डालने के लिए अमित बजाज द्वारा महिलाओं को कार्यस्थल पर लाकर काम बंद करवा दिया था ।

नहीं दी गई नपा द्वारा नोटिस

डॉक्टर पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 15 को स्वार्थी तत्वों की शिकायत पर बिना पूर्व नोटिस या आदेश के नगरपालिका शहडोल के आर.आई. मयक मिश्रा द्वारा मेरे निर्माणाधीन मकान में तोड़-फोड़ की गई । मेरे व मेरी पत्नी द्वारा तोड़-फोड़ के दौरान आदेश मांगने पर कोई आदेश नहीं दिखाया गया। बल्कि उलटे मेरी पत्नी डॉ० नीलम पटेल के साथ गाली-गलौज एवं दुर्व्यवहार किया गया। ज़ब मेरे द्वारा बीच बचाव किया गया तो मेरे साथ भी गाली-गलौज करते हुए मुझे धक्का दिया गया। वही दूसरी ओर इस तोड़-फोड की कार्यवाही के दौरान कोई महिला पुलिस नहीं थी ।

ज्ञापन में मौखिक आदेश होना कबूला

डॉक्टर पटेल ने बताया की नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा कमिश्नर को दिये गये ज्ञापन से पता चला कि उक्त तोड़-फोड़ की कार्यवाही मौखिक आदेश पर की गई है। आर आई मयंक मिश्रा ने मौखिक आदेश पर नपा कर्मचारियो के साथ मेरी आराजी भूमि के निर्माण को अवैध बताकर तोड़ दिया गया। उन्होंने यह भी बताया की जिन स्वार्थी तत्वों द्वारा यह सब कुछ साजिश की जा रही हैं। ज़ब मैंने नगर पालिका से सूचना के अधिकार से उक्त स्वार्थी तत्वों के मकान निर्माण के सम्बन्ध मे जानकारी ली तो खुलासा हुआ की पड़ोसियों के माकान निर्माण संबंधी स्वीकृत मानचित्र एवं अनुज्ञा पत्र नगरपालिका से जारी नहीं किये गये। वह अवैध रूप से निर्माण बिना अनुमति किए हुए हैं,फिर भी नगरपालिका उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। डॉक्टर पटेल ने कहा की इस घटना की शिकायत उनके द्वारा वरिष्ठ प्रसाशनिक अधिकारियों से की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। बल्कि अब उलटे नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा संभागयुक्त ज्ञापन देकर मेरे खिलाफ कार्यवाही करने का दबाव बनाया जा रहा है।

अवैधनिर्माण कर्ताओं की थी शिकयत

डॉक्टर पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा की अतिक्रमण मैंने नहीं बल्कि अन्य लोगो किया हुआ हैं। जिसमे सर्वप्रथम विजय साउण्ड वाले बुधवानी ब्रदर्श ने 10×91 फिट रास्ते पर, पुष्पा गुप्ता द्वारा मेरे जमीन के पीछे 3×35 फिट जमीन पर, माया बजाज भूमि स्वामी नहीं है जिसका न्यायालय में सिविल सूट चल रहा है।मनोज कुमार गुप्ता भी भूमि स्वामी नहीं है। इसका भी सिविल सूट चल रहा है।माया बंजाज के दुकान के छत पर रजिस्ट्ररी के अनुसार उसका अधिकार नहीं हैं,उस छत का अधिकारी मैं हूँ। माया बजाज व अमित बजाज ने अपनी दुकान अपनी छत पर गुमटी बनाकर
कबजा किया हुआ है जो कभी भी उड़कर रोड पर गिर सकता है जिससे जन-हानि हो सकती है। इसलिए इन अतिक्रमण कारियों पर कार्यवाही की जानी चाहिए।

इनका कहना है
इस संबंध ने जानकारी के लिए नगरपालिका सी एम ओ शहडोल से उनके दूरभाष में संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
अमित तिवारी, नगर पालिका सीएमओ शहडोल

संबंधित पोस्ट

ऑल इंडिया लीनस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, श्वेतांजलि बनी अध्यक्ष…

Khabar 30 Din

खनन माफिया और रेंजर के बीच 7 माह पूर्व का ऑडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप

Khabar 30 din

हाथियों के दल ने दंपति को कुचला, मौके पर मौत

Khabar 30 Din

संघ प्रमुख मोहन भागवत आज से 3 दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे

Khabar 30 Din

क्या इतने मर गए हम:इंदौर में 87 साल के बुजुर्ग के शव को चूहों ने कुतरा, एक लाख जमा करने के बाद ही अस्पताल ने बॉडी दी; मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Khabar 30 din

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने कोरोना के प्रति सजग रहने लोगों से की अपील, निकाला फ्लैग मार्च

Khabar 30 Din

नीमच हिंसा पर दिग्विजय सिंह ने जिला प्रशासन से किए ये बड़े सवाल…

Khabar 30 din

1 करोड़ से ज्यादा लोग बेरोजगार हुए; 97% परिवारों की कमाई घटी; अच्छी नौकरियां मिलने में एक साल लग जाएगा

Khabar 30 din

लाखों का फर्जीवाड़ा कर स्वयंभू अध्यक्ष ने पंजीयक को भी किया गुमराह

Khabar 30 Din

लॉकडाउन में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

Khabar 30 Din

मेडिकल कालेज में देर रात हंगामा, स्टॉपर को क्षतिग्रस्त करने वालों पर मामला दर्ज

Khabar 30 Din

हनुमान जयंती:आज रात दिखाई देगा 2021 का पहला सुपरमून, हनुमानजी के सामने दीपक जलाकर करें हनुमान चालीसा का पाठ

Khabar 30 Din

ट्रक एवं बोलेरो की भिड़ंत में एक की घटनास्थल पर मौत तो दो की इलाज के दौरान मौत, 7 घायलों का इलाज जारी

Khabar 30 Din

कैबिनेट बैठक आज:चर्चा के 25 बिंदु तय; टाइगर रिजर्व, चिड़ियाघरों के प्रवेश शुल्क के 30 करोड़ पर भी वित्त विभाग की नजर

Khabar 30 din

ससुर-बहू ने मर्यादा लांघी:बेटे ने पिता और अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला; तीन दिन पहले भी दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर समझाया था, लेकिन दोनों नहीं मान रहे थे

Khabar 30 din

शहडोल में हादसा:सफाई के दौरान कुआं धंसा, तीन लोग फंसे, बचाव कार्य के लिए पहुंचे अफसर

Khabar 30 din

MP में जिस टीचर को लगा COVAXIN का पहला डोज, उसे 15 दिन से सर्दी-खांसी; अब तक कोविड टेस्ट नहीं

Khabar 30 din

मांगे पूरी न होने पर शहडोल में भी नर्सें हड़ताल पर

Khabar 30 Din

शहडोल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 वर्ष पुराने दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Khabar 30 Din

बुजुर्ग को परिवार के लोगों ने ही लाठियों से पीटा:मुरैना में 65 साल के बुजुर्ग के आने-जाने का रास्ता रोका

Khabar 30 din