प्रयागराज। दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक, लॉरेन पॉवल जॉब्स महाकुंभ मेले में भाग लेंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉरेन 13 जनवरी से 29 जनवरी तक प्रयागराज में रहेंगी और कल्पवास में रहते हुए साधुओं के साथ सादगीपूर्ण जीवन बिताएंगी। उन्होंने निरंजनी अखाड़े में रहने का फैसला लिया है, जहां वे गंगा स्नान और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होंगी।
लॉरेन को हिंदू और बौद्ध धर्म से विशेष लगाव है, जो उनके दिवंगत पति स्टीव जॉब्स के जीवन का हिस्सा रहा है। स्टीव जॉब्स बाबा नीब करौली और परमहंस योगानंद की शिक्षाओं से प्रभावित थे और हमेशा योगी की आत्मकथा नामक पुस्तक अपने साथ रखते थे। लॉरेन भी इन्हीं परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए महाकुंभ में भाग लेंगी। उनकी शादी भी बौद्ध तरीके से संपन्न हुई थी।
लॉरेन पॉवल जिनकी उम्र 61 साल है, महाकुंभ के दौरान साधु-संतों के बीच रहकर आध्यात्मिक अनुभव का आनंद लेंगी। लॉरेन अपने सादगीपूर्ण जीवन के लिए मशहूर हैं। कल्पवास का अर्थ गहन आध्यात्मिक अनुशासन है, जो प्राचीन हिंदू परंपराओं से प्रेरित है। यह एक महीने की अवधि में होता है, जिसमें भक्त गंगा में स्नान, संतों के प्रवचन और भजन-कीर्तन करते हैं। कल्पवास का उद्देश्य सांसारिक जीवन से ऊपर उठकर आत्मचिंतन और ईश्वर से जुड़ने की प्रक्रिया है। लॉरेन इस परंपरा का पालन करते हुए साधुओं के शिविर में ठहरेंगी। लॉरेन जैसी हस्ती के महाकुंभ में आने से आयोजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। यूपी सरकार और महाकुंभ प्रशासन लॉरेन की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम कर रहे हैं। उनके आगमन से महाकुंभ में आध्यात्मिकता और वैश्विक संस्कृति का अद्भुत समागम देखने को मिलेगा।
लेटेस्ट न्यूज़
डीएफओ पर महिला रेंजर ने लगाया शारिरिक शोषण का आरोप, प्रधान मुख्य वन संरक्षक से शिकायत
November 25, 2024
9:03 pm
दस पर था चालीस लाख का इनाम मारे गए नक्सलियों की हुई शिनाख्त
November 24, 2024
7:33 pm
सागौन तस्कर गिरफ्तार : जंगल में काट रहा था पेड़, पुलिस ने पकड़ा
November 23, 2024
6:26 pm
महाकुंभ में कल्पवास में रहेंगी दुनिया की सबसे अमीर महिला लॉरेन पॉवल
डेली नव प्रदेश अखबार को छत्तीसगढ़ सरकार से मिला 15 लाख का विज्ञापन!
January 9, 2025
No Comments
Read More »
छत्तीसगढ़ सरकार ने “स्वदेश” अखबार के ग्वालियर एडिशन को एक करोड़ चौदह लाख रुपया दिया!
January 9, 2025
No Comments
Read More »
छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क विभाग की आउटलुक मैग्ज़ीन पर विशेष कृपा देखिए- 88 लाख का विज्ञापन एक ही बार में!
January 9, 2025
No Comments
Read More »
छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आदेश को ठेंगा दिखाता वन मण्डल मरवाही का डिएफओ
January 2, 2025
No Comments
Read More »
ई-कुबेर प्रणाली में तकनीकी सुविधा बनी दुविधा ! वन विभाग का कामकाज ठप, मजदूरों को नहीं मिल रहा भुगतान
December 19, 2024
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024