नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर चुनाव के मद्देनजर पार्टी की संगठनात्मक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस बैठक में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, सह-चुनाव प्रभारी अतुल गर्ग (सांसद), सह प्रभारी डॉ अल्का गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश चुनाव संचालन समिति प्रमुख हर्ष मल्होत्रा (सांसद) एवं सह-प्रमुख मनोज तिवारी (सांसद) भी उपस्थित रहे।
नड्डा ने पहले भाजपा की दिल्ली चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक की और तत्पश्चात चुनाव प्रबंधन के अलग-अलग विभागों की बैठक की और पार्टी की चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश भाजपा चुनाव संचालन समिति एवं चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों को पार्टी की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का मार्गदर्शन दिया। नड्डा ने कहा कि दिल्ली का यह विधानसभा चुनाव झूठ एवं भ्रष्टाचार रूपी अरविंद केजरीवाल और सच एवं विकास रूपी भाजपा के बीच चुनाव का अवसर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल रूपी आप-दा से मुक्त होने का मन बना लिया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली की महान जनता इस चुनाव में सच एवं विकास को चुनेगी और दिल्ली को आम आदमी पार्टी से मुक्त करवाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़
डीएफओ पर महिला रेंजर ने लगाया शारिरिक शोषण का आरोप, प्रधान मुख्य वन संरक्षक से शिकायत
November 25, 2024
9:03 pm
दस पर था चालीस लाख का इनाम मारे गए नक्सलियों की हुई शिनाख्त
November 24, 2024
7:33 pm
सागौन तस्कर गिरफ्तार : जंगल में काट रहा था पेड़, पुलिस ने पकड़ा
November 23, 2024
6:26 pm
भाजपा अध्यक्ष नड्डा का दावा- दिल्ली में पूर्ण बहुमत से बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार
डेली नव प्रदेश अखबार को छत्तीसगढ़ सरकार से मिला 15 लाख का विज्ञापन!
January 9, 2025
No Comments
Read More »
छत्तीसगढ़ सरकार ने “स्वदेश” अखबार के ग्वालियर एडिशन को एक करोड़ चौदह लाख रुपया दिया!
January 9, 2025
No Comments
Read More »
छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क विभाग की आउटलुक मैग्ज़ीन पर विशेष कृपा देखिए- 88 लाख का विज्ञापन एक ही बार में!
January 9, 2025
No Comments
Read More »
छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आदेश को ठेंगा दिखाता वन मण्डल मरवाही का डिएफओ
January 2, 2025
No Comments
Read More »
ई-कुबेर प्रणाली में तकनीकी सुविधा बनी दुविधा ! वन विभाग का कामकाज ठप, मजदूरों को नहीं मिल रहा भुगतान
December 19, 2024
No Comments
Read More »
सिंगापुर से दिल्ली आई फ्लाइट में पायलट की गलती, ब्रेक न लगने से बढ़ा तनाव
November 27, 2024
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024