बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए अटैक केस में बड़ा अपडेट है। मुंबई पुलिस को जांच में कई अहम सबूत मिले हैं। पुलिस ने कहा-आरोपी बांग्लादेश भाग सकता है।
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए अटैक केस में बड़ा अपडेट है। मुंबई पुलिस को जांच में कई अहम सबूत मिले हैं। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम से बरामद टुकड़ा, घटना की जगह से मिला हिस्सा और सैफ की रीढ़ की हड्डी से निकला टुकड़ा, तीनों एक ही चाकू के हैं। पुलिस ने कहा है कि शरीफुल बांग्लादेशी नागरिक है। उसे जमानत मिली, तो वह बांग्लादेश भाग सकता है।।
Saif Ali Khan Attack Case
सैफ खुद अस्पताल पहुंचे। सैफ को हाथ, रीढ़ की हड्डी और पीठ पर चोटें आई थीं। इलाज के बाद एक्टर को 21 जनवरी को डिस्चार्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 2 दिन बाद बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था।
फॉरेंसिक में बड़ा खुलासा
आरोपी शरीफुल इस्लाम की जमानत याचिका पर शुक्रवार (4 अप्रैल) को मुंबई की एक कोर्ट में सुनवाई हुई। मुंबई पुलिस ने कोर्ट में आरोपी की जमानत याचिका का विरोध किया और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) सामने रखी। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि आरोपी से बरामद टुकड़ा, वारदात की जगह से मिला हिस्सा और सैफ की रीढ़ की हड्डी से निकला टुकड़ा, तीनों एक ही चाकू के हैं।
