ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ बड़ी खबर ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

थाने में विवाद की ‘बिरयानी’:अंबिकापुर सर्किट हाउस में मंत्री के सामने मारपीट, FIR नहीं लिखी तो थाने के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

अंबिकापुर
  • अंबिकापुर में मारपीट की FIR नहीं लिखे जाने से नाराज युवक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी अब सड़क पर आ गई है। अंबिकापुर सर्किट हाउस में सरगुजा प्रभारी मंत्री शिव डहरिया के सामने युवक कांग्रेस के दो पक्षों में हुई मारपीट अब थाने तक पहुंच गई है। एक पक्ष का मामला दर्ज किए जाने और दूसरे का नहीं होने पर नेता थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए। नारेबाजी और हंगामा चलता रहा। इस बीच जिला स्तर के नेता पहुंचे तो थाने में बिरयानी की दावत हुई और FIR लिखी गई।

दरअसल, शिव डहरिया सोमवार को अंबिकापुर पहुंचे थे। सर्किट हाउस में युवक कांग्रेस के दो गुटों में मारपीट हो गई। बाद में मामला किसी तरह शांत कराया गया। इसके बाद एक पक्ष ने गांधी नगर थाने में FIR दर्ज करा दी। जब दूसरा पक्ष थाने पहुंचा तो उसकी रिपोर्ट ही नहीं ली। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। दूसरा गुट के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव कर दिया। देर रात तक हंगामा चलता रहा।

थाने में बिरयानी खाते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
थाने में बिरयानी खाते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।

श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पहुंचे तो हुई FIR
सूचना मिलने पर रात करीब 11.30 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सफी अहमद सहित अन्य बड़े नेता भी थाने पहुंच गए। उनके पहुंचते ही माहौल बदल गया। थाने में ही सभी के लिए खाने की व्यवस्था हुई और वेज बिरयानी मंगवाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने थाने के गेट के सामने खाना खाया। इसके बाद पुलिस से बातचीत हुई और दूसरे पक्ष से शिकायत लेकर भी FIR दर्ज कर ली गई।

थाने के बाहर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष और अन्य नेता।
थाने के बाहर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष और अन्य नेता।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया है मारपीट का आरोप
पुलिस ने बताया कि सोमवार को युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश सह संयोजक आदर्श बंसल सर्किट हाउस में कुछ लोगों के साथ थे। वहां युवा कांग्रेस के ही विकल झा, शुभम जायसवाल, मिथुन सिंह, विकास केशरी के साथ किसी बात पर विवाद हुआ। चारों ने मिलकर आदर्श की पिटाई कर दी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। एडिशनल SP विवेक शुक्ला ने बताया कि हमने दोनों पक्षों से शिकायत ली है। मामले की विवेचना की जा रही है। उसके बाद आगे कार्रवाई करेंगे।

संबंधित पोस्ट

Remembering Stephen Hawking: Books and quotes from the scientist that prove his genius

Khabar 30 din

मध्यप्रदेश:पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण दिया जाएगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट 10 मई को सुनाएगा फैसला

Khabar 30 din

कंगना vs शिवसेना:राज्यपाल से मिलने पहुंचीं कंगना; उद्धव ने कहा- महाराष्ट्र की जो बदनामी हो रही है, उस पर बाद में बोलूंगा, पर खामोशी को कमजोरी ना समझें

Khabar 30 din

दिग्विजय की भाजपा को चुनौती:कहा- मुझसे अच्छा हिंदू हो तो बता दो, बिरसा मुंडा के नाम पर राजनीति कर रही BJP

Khabar 30 din

इशरत जहां एनकाउंटर: तीन पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ मुक़दमे की मंज़ूरी से गुजरात सरकार का इनकार

Khabar 30 din

24 घंटे में 3.10 लाख नए केस, यह बीते 25 दिनों में सबसे कम; 4,075 की जान गई, 3.62 लाख ठीक भी हुए

Khabar 30 din

रायपुर : मुख्यमंत्री ने नव गठित जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को दी 332 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

Khabar 30 din

नए वैरिएंट वाले देशों से रोकें आवाजाही:CM ने कहा- पहली और दूसरी गलती से सबक ले केंद्र सरकार; छत्तीसगढ़ में संक्रमण दर दोगुनी हुई

Khabar 30 din

त्रिपुरा: नाबालिग से गैंगरेप मामले में मंत्री के बेटे पर आरोप

Khabar 30 din

नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर हमला:कौशिक बोले- श्रीलंका की राह पर छत्तीसगढ़, 5100 करोड़ का कर्ज ले चुकी सरकार

Khabar 30 din

गुजरातः पेपर लीक के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने पर गिरफ़्तार 93 आप सदस्यों समेत कई छात्र चार दिन से जेल में

Khabar 30 din

सुप्रीम कोर्ट ने श्रमिकों के काम के घंटे बढ़ाने वाले गुजरात सरकार के आदेश को ख़ारिज किया

Khabar 30 din

रायपुर : भेंट-मुलाकात अभियान का मकसद यह जानना है कि लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं – मुख्यमंत्री

Khabar 30 din

फर्जी TRP केस में मुंबई पुलिस का दावा:BARC का पूर्व CEO था घोटाले का मास्टरमाइंड, कोर्ट ने 28 दिसंबर तक हिरासत में भेजा

Khabar 30 din

कवर्धा:-महामारी संकट के दौर में न्याय योजना की पहली किस्त बनेगी किसानों का सहारा–रानू मनोज दुबे

Khabar 30 din

परीक्षा की नई गाइडलाइन जारी:पेपर और आंसर सीट लेते-देते समय हर स्टेज पर हाथ सैनिटाइज करने होंगे, टाइम टेबल ऐसे सेट करना होग कि भीड़ न हो

Khabar 30 din

28 को भूपेश कैबिनेट की बैठक:धान खरीदी, मंडी संशोधन विधेयक को पास कराने सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा

Khabar 30 Din

बिहार: जदयू के ख़िलाफ़ उम्मीदवार उतारेगी लोजपा, चुनाव बाद भाजपा को देगी समर्थन

Khabar 30 din

BJP का जेल भरो आंदोलन:रायपुर में पूर्व मंत्री सहित 2000 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Khabar 30 din

MP में नगरीय निकाय चुनाव पर बड़ी खबर:37 निकायों में कार्यकाल पूरा होने से पहले होंगे चुनाव; जानिए कहां-कहां

Khabar 30 din