ब्रेकिंग न्यूज़
क्राईम छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़

बाइकर्स गैंग ने की चाकूबाजी:बिलासपुर में शराब पीने के लिए ट्रक चालक से मांगे रूपए, मना करने पर चाकू से किया हमला

बिलासपुर
  • घायल ड्राइवर का इलाज करता अस्पताल स्टाफ

गुरुवार की रात बाइक सवार युवकों ने व्यापार विहार में ट्रक चालक को रोककर शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। उसके मना करने पर युवकों ने मारपीट कर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। ट्रांसपोर्टर ने चालक को सिम्स में भर्ती कराया है। चाकूबाजी का मामला सामने आने पर पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मूलत: झारखंड के गढ़वा जिले के मकुना में रहने वाला बनारसी सिंह ( 35) ड्राइवर है। वह चकरभाठा क्षेत्र परसदा स्थित ट्रांसपोर्टनगर में आनंद ट्रांसपोर्ट एंड ट्रैवर्ल्स की ट्रक चलाता है। गुरुवार की रात वह व्यापार विहार में श्याम एजेंसी में माल खाली करने आया था। रात करीब 9.50 बजे उसने व्यापार विहार स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल से कुछ दूर ट्रक खड़ा किया। वह पैदल जा रहा था तभी दो बाइक सवार 4-5 युवक आए और उसे रोक लिया।

युवकों ने उससे शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। उसके मना करने पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। वह बीच-बचाव कर रहा था। तभी युवकों ने उसके सिर, पेट सहित अन्य हिस्सों में चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। उसने तिफरा के यदुनंदननगर निवासी अपने मालिक विनोद सिंह को फोन किया। विनोद अपने साले को लेकर वहां पहुंचे। फिर घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। सिम्स में उसका इलाज चल रहा है।
ट्रांसपोर्टर ने दर्ज कराई रिपोर्ट
इस घटना के बाद ड्राइवर को उपचार के लिए ले गए। बाद में पुलिस भी उनकी पतासाजी करते हुए पहुंची। ड्राइवर के बताए अनुसार ट्रांसपोर्टर विनोद कुमार सिंह ने थाने में FIR दर्ज कराया है। पुलिस हमलावरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी जानकारी जुटा रही है।
नहीं पहुंची 112, अनजान बनी रही तारबाहर पुलिस
घायल ड्राइवर ने इस घटना की सूचना अपने मालिक ट्रांसपोर्टर को दी। उन्होंने पुलिस के डॉयल 112 में काल किया। लेकिन, न तो 112 की टीम वहां पहुंची और न ही तारबाहर थाने की पुलिस घटनास्थल गई। बाद में व्यापार विहार में चाकूबाजी की खबर सोशल मीडिया में फैल गई। तब जाकर करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस हरकत में आई। इससे पहले तक पुलिस इस तरह की घटना होने से ही इंकार करती रही।
CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस
रात में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन, हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला। बाइक सवार युवकों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के संस्थानों में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे आरोपियों की बाइक के साथ ही उनकी भी आसानी से पहचान की जा सकती है।
चाकूबाजी में 26 अक्टूबर की रात हुई थी हत्या
शहर में चाकूबाजी व गैंगवार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है। तीन दिन पहले 26 अक्टूबर की रात दो युवकों ने मिलकर महाराणा प्रताप चौक में सेलून संचालक पर हमला कर दिया था। इस दौरान बीच-बचाव करने वाले दो युवक भी घायल हो गए थे। इस हमले में सेलून चलाने वाले युवक की मौत हो गई थी। हालाकि पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से दहशत का माहौल है।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ में रेरा की कार्रवाई:ब्रोशर के मुताबिक कॉलोनी में नहीं बनाई सड़क-नाली, रायपुर के दो रियल एस्टेट प्रमोटरों पर गिरी गाज

Khabar 30 din

नपा अध्यक्ष गफ्फु ने कि जिले के नए प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से सौजन्य भेंट

Khabar 30 din

UP में फीवर का कहर:सरकारी अस्पतालों की OPD फुल; डेंगू की जद में नौनिहाल-प्रेग्नेंट लेडी; जानें एक्सपर्ट की राय

Khabar 30 din

‘अग्निवीरों! आप लड़ने लायक़ नहीं बचे हैं, सांप्रदायिकता आपके अंदर की नागरिक भाषा ख़त्म कर चुकी है’- रवीश कुमार

Khabar 30 din

अब आप UPI के जरिए निकाल सकेंगे पैसे, जानिए

Khabar 30 din

मोदी सरकार में प्रेस की आज़ादी पर चौतरफा हमले किए जा रहे हैं

Khabar 30 din

धोखाधड़ी के आरोपों पर अडानी समूह की ने क़ानूनी कार्रवाई की बात

Khabar 30 din

यहां अचानक प्रकट हुई 186​ किलो सोने से बनी चीज! देख कर हैरान हो रहे लोग

Khabar 30 din

गुरुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार:डॉ. महमल्ला पर दर्ज हुआ था दुष्कर्म का केस, 3 दिन पहले दिया था इस्तीफा

Khabar 30 din

बक्सवाहा जंगल में हीरा खनन पर रोक:HC ने कहा- पाषाण युग की रॉक पेंटिंग, कल्चुरी और चंदेल काल की मूर्तियां नष्ट हो सकती हैं

Khabar 30 din

GPF Scam: बिना आवेदन के भी जीपीएफ खातों से निकल गए लाखों रुपये, प्रदेश की कई जेलों तक फैला है यह घोटाला

Khabar 30 din

बिहार में पीएम मोदी की रैली से पहले तेजस्वी ने साधा निशाना, पूछ डाले ये बड़े 11 सवाल

Khabar 30 Din

टूटी सड़क ने ली महिला की जान:पति के साथ लौट रही थी, बाइक उछलने से गिरी, ट्रेलर ने कुचला; गुस्साए लोगों का हंगामा

Khabar 30 din

खड़गे जीते तो कांग्रेस के दूसरे दलित अध्यक्ष होंगे:नोटबंदी से लेकर राफेल तक लोकसभा में पार्टी की आवाज बने; मोदी लहर में भी नहीं हारे

Khabar 30 din

बिकरू हत्याकांड: 37 पुलिसवालों पर होगी कार्रवाई

Khabar 30 Din

इस राज्य में बीजेपी को मिली बड़ी कामयाबी, LJP के इकलौते विधायक ने थामा कमल

Khabar 30 din

सत्यपाल मलिक बोले- मैं खुलकर किसानों के साथ था, PM देर आए पर दुरुस्त आए

Khabar 30 din

देश में ओमिक्रोन वैरिएंट की दस्तक के बीच पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के इतने मामले, देखें ये रिपोर्ट

Khabar 30 din

कांग्रेस बोली- झूठे हैं रमन सिंह:पूर्व CM के PM को लिखे पत्र को कांग्रेस प्रवक्ता ने किया सार्वजनिक; कहा- सत्ता जाने के बाद याददाश्त भी गई

Khabar 30 din

Indian Railways ने सिर्फ 5 महीनों में कैंसिल कर दी 9,000 से अधिक ट्रेनें, जानें- वजह और डिटेल

Khabar 30 din