नई दिल्ली । अरविंद केजरीवाल ने अपनी आरोप लगाया कि नई दिल्ली विधानसभा में बीजेपी पैसे बांट रही है और मीडिया वालों को वहां ले जाने की बात भी कही। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशि ने भी प्रेस कांफ्रेंस करके इस मामले में गिरफ्तारी की मांग की है। आतिशि ने कहा कि 20 विंडसेर प्लेस पर झुग्गी कॉलोनियों से महिलाओं को बुलाया गया – 1100 रुपए महिलाओं को दिए गए। आतिशि ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि इस जगह पर अभी करोड़ों रुपए मिल जाएंगे। बीजेपी की सच्चाई पूरे देश के सामने आ जाएगी। मैं चुनाव आयोग को कहना चाहती हूं कि वो बीजेपी नेता परवेश वर्मा को गिरफ्तार करें और उनके घर पर रेड मारें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी हारा चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। कैश फॉर वोट के मामले में हम दिल्ली पुलिस-ईसी के सामने शिाकयत दर्ज करेंगे। बीजेपी के पैम्फ़लेट के साथ पैसे बांटे जा रहे हैं। साफ जाहिर हो रहा है कि बीजेपी चुनाव हार रही है, हम तो सबूत दिखा रहे हैं सब कुछ कैमरे में कैद है। वो वोट के लिए पैसे दी जाने की कोशिश हो रही है। अभी भी सांसद जी के घर में करोड़ों रुपए पड़े हैं। सीएम ने कहा कि ईडी, सीबीआई, दिल्ली पुलिस अभी जाकर रेड करे। विंडसर रोड 20 नंबर कोठी पर बहुत सारी महिलाएं अंदर मौजूद थी। जिस घर में ढेर सारी महिलाएं मौजूद थीं वो घर परवेश वर्मा का बताया जा रहा है। घर के अंदर से निकलने वाली महिलाओं का कहना है कि उन्हें बताया गया था कि यहां पर पैसे बांटे जा रहे हैं। लाडली योजना के तहत भाजपा 1100 रुपए दे रही है। कई महिलाओं का कहना है कि उनको वोट देने के लिए भी कहा गया। महिलाओं ने बताया कि जीतने के बाद अगले महीने से उन्हें 2500 रुपए दिए जाएंगे। यह महिलाएं आसपास की बस्तियों की रहने वाली है। महिलाओं ने अपने कार्ड और नोटों को कैमरे के सामने दिखाया। एक महिला ने कहा, “हमें यह पैसे योजना के तहत मिले हैं और यह पहली बार है जब हमें ऐसा कुछ दिया गया है।” महिलाओं ने बताया कि करीब 250-300 महिलाओं को यह राशि दी गई है। हालांकि, महिलाओं ने यह भी स्पष्ट किया कि उनसे वोट देने के लिए कुछ नहीं कहा गया, लेकिन उन्होंने खुद कहा कि वे बीजेपी को ही वोट देंगी।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

बीजेपी नेता पर वोट के लिए पैसे बांटने का आरोप
विज्ञापन

RTI पर धारा 8 के साथ अब DPDP एक्ट की भी ढाल! कटघोरा वन विभाग के आदेश ने खड़े किए कई कानूनी सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

मध्यप्रदेश के उमरिया में रेत माफियाओं का बोलबाला, प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


