नई दिल्ली। बांग्लादेश की विजय दिवस पर की पूर्व संध्या पर अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने यूनुस को धोखे से सत्ता पर काबिज होने का आरोप लगाया है साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार में महंगाई से जनता का बुरा हाल है। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना के तत्कालीन प्रमुख जनरल अमीर अब्दुल्ला खान नियाजी ने 93,000 सैनिकों के साथ 13 दिन के युद्ध के बाद भारतीय सेना और ‘मुक्ति वाहिनी’ की संयुक्त सेना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना।
दरअसल, बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को देश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर एक और हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूनुस एक ऐसे अलोकतांत्रिक समूह का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसकी लोगों के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है। मोहम्मद यूनुस एक फासीवादी सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यूनुस की नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य उद्देश्य मुक्ति संग्राम और मुक्ति समर्थक ताकतों की भावना को दबाना है। बांग्लादेश 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाता है।
अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते हसीना को देश छोड़कर भारत आना पड़ा था। हसीना ने अपने बयान में कहा कि ‘राष्ट्र विरोधी समूहों’ ने असंवैधानिक तरीके से सत्ता पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा, फासीवादी यूनुस के नेतृत्व वाले इस अलोकतांत्रिक समूह की जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है। उन्होंने कहा, वे सत्ता पर कब्जा कर रहे हैं और सभी जन कल्याण कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। हसीना ने यूनुस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बांग्लादेश के लोग बढ़ती कीमतों के बोझ तले दबे हुए हैं। उन्होंने कहा, चूंकि यह सरकार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई नहीं है, इसलिए लोगों के प्रति उनकी कोई जवाबदेही नहीं है। उनका मुख्य उद्देश्य मुक्ति संग्राम और मुक्ति समर्थक ताकतों की भावना और उनकी आवाज को दबाना है।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

यूनुस पर हसीना ने बोला हमला कहा- धोखे से सत्ता पर हुए काबिज
विज्ञापन


केन–बेतवा लिंक के विरोध में आदिवासियों का अनोखा प्रदर्शन, 16 दिन से चिता पर लेटकर मुआवजे की मांग
October 4, 2026
No Comments
Read More »

करोड़ों का CA प्रोजेक्ट या कागजी हरियाली? पोड़ी-बचरा में गड्ढों की खुदाई से उठे सवाल
October 2, 2026
No Comments
Read More »

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


