ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो नए साल की शुरुआत में सत्ता गंवा सकते हैं। न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह ने पीएम ट्रूडो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। जगमीत सिंह ने कहा कि वह अगले महीने अल्पमत वाली लिबरल सरकार को गिराने के लिए कदम उठाएंगे ताकि देश में फिर से चुनाव हो सकें। संसद में ट्रूडो की पार्टी के पास 153 सीटें हैं। सत्ता में बने रहने के लिए पार्टी को 17 सीटें और चाहिए। अब तक 25 सीटों वाली एनडीपी उसका समर्थन कर रही थी। विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी के पास 120 सीटें हैं। कनाडा के हाउस में कॉमन्स में 338 सीटें है।
जगमीत सिंह ने कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता है कि लिबरल पार्टी का नेतृत्व कौन करता है। इस सरकार का समय समाप्त हो गया है। हम हाउस ऑफ कॉमन्स की अगली बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे। यह बैठक 27 जनवरी के बाद हो सकती है। जगमीत सिंह की एनडीपी और जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी ने इसी साल सितंबर में समझौता तोड़ दिया था। तब जगमीत सिंह ने कहा था कि लिबरल पार्टी व्यापारियों के आगे झुक गई है। वे बदलाव नहीं ला पा रही है इसलिए वे गठबंधन से हट रहे हैं। हालांकि गठबंधन से हटने के बाद भी जगमीत से बीते 4 महीने से ट्रूडो सरकार को पद पर बनाए रखने में मदद कर रहे थे। अब अगर विपक्षी पार्टियां एनडीपी के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं, तो ट्रूडो की सरकार का गिरना तय है। ट्रूडो 9 साल से कनाडा के प्रधानमंत्री हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

ट्रूडो के खिलाफ लाया जाएगा अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन

करोड़ों का CA प्रोजेक्ट या कागजी हरियाली? पोड़ी-बचरा में गड्ढों की खुदाई से उठे सवाल
October 2, 2026
No Comments
Read More »

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »

बाजारों में यूपीआई पर ब्रेक, दुकानों पर लगे केवल नकद के पोस्टर
September 17, 2026
No Comments
Read More »

This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


