भोपाल । प्रदेश की जेलों में 43 हजार से अधिक कैदी फिलहाल बंद हैं, जिसमें इंदौर की सेंट्रल और जिला जेल भी शामिल है। प्रदेश सरकार 1 जनवरी से सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदी गृह अधिनियम लागू करने जा रही है, जिसमें कैदियों को कई तरह की सुविधाएं मिलेगी ही, वहीं उनके खाने के मैन्यू में भी बदलाव होगा। महिला कैदियों को जहां हेयर रेमूव्हल क्रीम के लिए शैम्पू मिलेगा, तो अन्य कैदियों को सलाद-दूध सहित अन्य सामग्री दी जाएगी।
पिछले दिनों ही नया अधिनियम मंजूर होकर उसका गजट नोटिफिकेशन भी कुछ समय पूर्व कर दिया गया और अब 1 जनवरी से जेल विभाग का नाम बदलकर बंदी गृह एवं सुधारात्मक हो जाएगा। इसी तरह जेल को भी सुधारात्मक संस्था और बंदी गृह कहेंगे। इसी तरह जेल अधिकारी के पदनाम भी बदल जाएंगे। वर्तमान में प्रदेश की जेलों में 1900 महिला कैदी और लगभग 41 हजार पुरुष कैदी बंद हैं। सभी जेलों में क्षमता से अधिक कैदी भरे हुए हैं, जिसके चलते अब नई बैरकें बनाने, महिला बंदियों के लिए सेप्रेट वार्ड सहित ओपन जेल के प्रावधान भी किए जा रहे हैं। इंदौर सहित प्रदेशभर में 133 जेल है, जिनमें 11 केन्द्रीय जेल और 8 ओपन, 42 जिला जेल, 72 उपजेल शामिल है। महिला कैदियों को शैम्पू, हेयर रिमूव्हल क्रीम मिलेगा, तो साथ ही कैदियों को दूध और चायपत्ती भी अब अधिक मात्रा में दी जाएगी, तो खाने में सलाद भी 60 ग्राम मिलेगा, जिससे 3 करोड़ रुपए से अधिक का जेल महकमे का खर्चा बढ़ेगा। इसी तरह चाय के लिए दूध 60 मिलीग्राम की बजाय अब 80 मिलीग्राम प्रति बंदी मिलेगा और चायपत्ती भी 4 ग्राम से बढक़र 6 ग्राम प्रति बंदी रोजाना दी जाएगी। खाने के तेल की मात्रा भी 30 मिलीग्राम प्रति बंदी होगी और विशेष अवसरों पर जो भोजन मिलता है उसके लिए भी 75 मिलीग्राम प्रति बंदी अतिरिक्त खाद्य तेल उपलब्ध कराया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

कैदियों को अब शैम्पू, सलाद के साथ नए साल से कई सुविधाएं मिलेंगी
विज्ञापन

RTI पर धारा 8 के साथ अब DPDP एक्ट की भी ढाल! कटघोरा वन विभाग के आदेश ने खड़े किए कई कानूनी सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

मध्यप्रदेश के उमरिया में रेत माफियाओं का बोलबाला, प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


