बस्ती । पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसान दिवस के रूप में उनकी जयन्ती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में याद किया गया।
चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के बाद गोष्ठी को सम्बोधित को करते हुये विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि किसानों के मसीहा के रूप में लोकप्रिय चौधरीचरण सिंह को ऐसे समय पर याद किया जा रहा है जब देश के किसान चौतरफा समस्याओं से घिरा है, उनकी आवाजों को अनसुनी किया जा रहा है। चौधरी चरण सिंह सदैव किसान हितों के लिये संघर्ष करते रहे। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगा कि किसान समृद्ध हों और उनकी मांगों को तत्परता से निराकरण कराया जाय। विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने कहा कि आज जब लोकतंत्र पर चौतरफा हमले हो रहे हैं, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, संविधान पर खतरे हैं ऐसे में हमें चौधरी चरण सिंह से प्रेरणा लेनी होगी जिन्होने किसान हितों के लिये आजीवन संघर्ष करने के साथ ही उनकी आवाज बने।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, सपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र, दयाशंकर मिश्र आदि ने कहा कि किसान चरण सिंह को अपना मसीहा मानतेे हैं, उन्होंने कृषकों के कल्याण के लिए काफी कार्य किया। भ्रमण करते हुए कृषकों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। ऐसे नेता विरले होते हैं जिन्हें किसानों का विश्वास हासिल होता है, चौधरी चरण सिंह ने किसान हितों के लिये जो कार्य किया, उन्हें सदैव याद किया जायेगा। कहा कि चौधरी चरण सिंह सच्चे अर्थो में किसानों की मुखर आवाज थे। जावेद पिण्डारी, मो0 स्वालेह, राम सिंह यादव, गुलाब सोनकर, युनूस आलम, मो. सलीम, अरविन्द यादव ने कहा कि नयी पीढी को चौधरी चरण सिंह के संघर्ष और योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिये। कहा कि देश को चौधरीचरण सिंह जैसे नेताओं की जरूरत है। देश और उत्तर प्रदेश का किसान घोर संकट का सामना कर रहा है।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से नितराम चौधरी, राम उजागिर वर्मा, महेन्द्र, इरशाद अहमद, राम सुरेश यादव, आमिश खान, देवनाथ यादव, भोला पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश चौधरी, प्रशान्त यादव, संजय गौतम, दिनेश तिवारी, अशोक यादव, राहुल सिंह, चन्द्र प्रकाश चौधरी, सलीम, प्रभाकर वर्मा, तूफानी यादव, श्याम सुन्दर यादव, विश्वम्भर चौधरी, दीपक आर्य, पवन मोदनवाल, जर्सी यादव, जहीर अहमद, जयराज यादव, फूलचन्द भारती, जितेन्द्र यादव, रिंकी सिंह यदुराम यादव, पंकज निषाद आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

समाजवादियों ने जयन्ती पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किया नमन्
विज्ञापन

करोड़ों का CA प्रोजेक्ट या कागजी हरियाली? पोड़ी-बचरा में गड्ढों की खुदाई से उठे सवाल
October 2, 2026
No Comments
Read More »

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »

बाजारों में यूपीआई पर ब्रेक, दुकानों पर लगे केवल नकद के पोस्टर
September 17, 2026
No Comments
Read More »

This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


