बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों ने पिछले 18 दिनों (5 से 23 दिसंबर) के भीतर बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में कुल 10 लोगों की हत्या कर दी है। इनमें तीन भाजपा कार्यकर्ता, एक आंगनबाड़ी सहायिका और अन्य स्थानीय ग्रामीण शामिल हैं। नक्सलियों ने इन सभी को पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाकर मार डाला। बस्तर के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में एक ही दिन में 4 लोगों की हत्या कर दी गई। बीजापुर जिले के रेड्डी गांव के युवक मुकेश को बाजार से अगवा किया गया और बाद में उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। इसी तरह, बीजापुर जिले के कोरचोली में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर लखमू पोटाम और एक अन्य युवक को मार डाला। दंतेवाड़ा जिले के गुफा गांव में माओवादियों ने एक युवक सामनाथ कश्यप की हत्या की। उन्हें भी पुलिस का मुखबिर बताकर मार डाला। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से माओवादियों द्वारा की गई कुल 1800 हत्याओं में से अधिकांश घटनाएं बीजापुर जिले में हुई हैं। इनमें से कई हत्याएं जनअदालत में की गई हैं। इस बीच, दंतेवाड़ा जिले के ASP आरके बर्मन ने हत्या की घटनाओं की पुष्टि की और कहा कि इस मामले की तस्दीक की जा रही है। नक्सलियों का यह बढ़ता आतंक क्षेत्र में लगातार लोगों में भय का माहौल बना रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

बस्तर में नक्सलियों का आतंक – 18 दिनों में 10 लोगों की हत्या, पुलिस मुखबिरी का आरोप
विज्ञापन

करोड़ों का CA प्रोजेक्ट या कागजी हरियाली? पोड़ी-बचरा में गड्ढों की खुदाई से उठे सवाल
October 2, 2026
No Comments
Read More »

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »

बाजारों में यूपीआई पर ब्रेक, दुकानों पर लगे केवल नकद के पोस्टर
September 17, 2026
No Comments
Read More »

This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


