लखनऊ । योगी सरकार लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए मोटे अनाज (श्रीअन्न) पर खास जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों मालामाल भी कर रही है। खरीफ के सीजन में योगी सरकार ने ज्वार की खेती करने वाले किसानों से अब तक लक्ष्य (20 हजार मीट्रिक टन) से अधिक 28,631 मीट्रिक टन ज्वार की खरीदारी कर चुकी है। सरकार प्रदेश में श्रीअन्न की खरीदारी 31 दिसंबर तक करेगी।
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में योगी सरकार धान और मोटे अनाजों (श्रीअन्न) की खरीद निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित कर रही है। मोटे अनाजों के अंतर्गत बाजरा और ज्वार की खरीद जारी है। योगी सरकार प्रदेश के चिन्हित विभिन्न जिलों में बाजरा के लिए 306 और ज्वार के लिए 79 क्रय केंद्रों की स्थापना की है, जहां पर किसान आसानी से अपनी फसल सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) पर बेच रह हैं। आंकड़ों के अनुसार, योगी सरकार अब तक 13,617 किसानों से 73,246 मीट्रिक टन बाजरा और 6,335 किसानों से 29773 मीट्रिक टन ज्वार की खरीद कर चुकी है। इसके लिए सरकार किसानों को 200 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कर चुकी है। वहीं धान की खरीद के लिए योगी सरकार ने प्रदेश में 4,323 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। जहां पर 3,27,915 किसानों से 23 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद हुई हो चुकी है।
इसके लिए सभी क्रय केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नियमित रूप से खुले रहे हैं। किसानों को केंद्रों पर बैठने, पानी, छाया, और धान सुखाने की उचित व्यवस्था भी की गई है। किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है, जो पंजीकृत किसानों को जीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में दिया जा रहा है। प्रदेश में मोटे अनाज को बढ़ावा दे रही सरकार ने मक्का, बाजरा व ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय कर दिया है। मोटे अनाज क्रय नीति का निर्धारण करते हुए मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2225 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा का 2625 रुपये, ज्वार (हाइब्रिड) का 3371 व ज्वार (मालदांडी) का 3421 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए 2.20 लाख टन बाजरा, 15 हजार टन मक्का और 20 हजार टन ज्वार खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मोटे अनाज की खरीद 31 दिसंबर तक होगी।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

श्रीअन्न पर योगी सरकार का जोर, 29,773 मीट्रिक टन ज्वार, 73,246 मीट्रिक टन बाजरा की सरकार ने की खरीद
विज्ञापन


केन–बेतवा लिंक के विरोध में आदिवासियों का अनोखा प्रदर्शन, 16 दिन से चिता पर लेटकर मुआवजे की मांग
October 4, 2026
No Comments
Read More »

करोड़ों का CA प्रोजेक्ट या कागजी हरियाली? पोड़ी-बचरा में गड्ढों की खुदाई से उठे सवाल
October 2, 2026
No Comments
Read More »

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »
This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


