शहडोल। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टेम्ट फाउंडेशन एवं आरव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान इंजीनियरिंग की छात्रा काजल सिंह गहरवार ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का पुनः उपयोग कर इकोब्रिक्स तैयार किए और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व टेम्ट फाउंडेशन की साक्षी सिंह राजपूत एवं श्रद्धा सिंह राजपूत ने किया, जबकि आरव फाउंडेशन से विवेक गुप्ता ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। अभियान के तहत लोगों को समझाया गया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक को इधर-उधर फेंकने के बजाय उसका सही तरीके से उपयोग कर इकोब्रिक्स बनाए जा सकते हैं, जिससे प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है। काजल सिंह गहरवार ने प्लास्टिक कचरे को खाली बोतलों में भरकर इकोब्रिक्स तैयार किए और युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी कोशिशें भविष्य में बड़े बदलाव का कारण बन सकती हैं। अभियान के दौरान भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सकोरा अभियान भी चलाया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के सकोरों में पानी भरकर रखा गया, ताकि पक्षियों को गर्मी में पीने का पानी मिल सके। इस पहल के माध्यम से लोगों को जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
1:50 pm
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm

सिंगल यूज़ प्लास्टिक से छात्राओं ने बनाए इकोब्रिक्स, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन


महाराष्ट्र के पालघर में आधे घंटे के भीतर दो बार आया भूकंप, भारत समेत 5 देशों में हिली धरती
October 31, 2026
No Comments
Read More »

होर्मुज में फिर बड़ा हादसा, 27 भारतीयों को लेकर जा रहे टैंकर में लगी आग, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित
October 31, 2026
No Comments
Read More »

ज्ञानेश जन महाभियोग आजः अमित शाह वोट चोरी पर संसद में चर्चा को तैयार, विपक्ष के मार्च की सूचना पुलिस को नहीं
October 31, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


