Post Views: 113
प्रतीक मिश्रा (7024206069)
शहडोल। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेक पब्लिक स्कूल के पास आज दोपहर करीब डेढ़ बजे खनिज विभाग की टीम ने रेत से भरी एक डग्गी को पकड़ लिया। सूत्रों की माने तो कार्रवाई के दौरान वाहन को मौके पर रोका गया लेकिन उसे थाने में खड़ा करवाने के बजाय कथित तौर पर वाहन मालिक के साथ संबंध निभाते हुए छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे तीसरी आंख में कैद हो गई है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाए तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।








