July 21, 2026 6:26 pm

राज्य के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव है और प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर में बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।

विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सरकुलेशन और द्रोणिका बनी हुई है। जिसके कारण प्रदेश में मानसून एक्टिव है।

भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। आने वाले 5 दिनों तक इसी प्रकार के मौसम के बने रहने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से सरगुजा संभाग और बिलासपुर संभाग के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

कैसा रहेगा कल का मौसम

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, कई जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं, तेज हवाएं भी चल सकती है। तेज हवाओं को लेकर भी कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा रायपुर का मौसम

रायपुर में अगले 24 घंटों में मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने का अनुमान है।

  • अगले 24 घंटों में हो सकती है भारी बारिश
  • मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में रहेगा असर
  • रायपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी
  • लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत

किसानों को फायदा

छत्तीसगढ़ में मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। कई जिलों में अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। धान की बुवाई का काम तेजी से शुरू हो गया है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!