September 18, 2026 3:15 pm

दुर्गा मंदिर में सजे आशीर्वाद के दीये, गूंजा सेवा का संदेश

शहडोल। सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिन गुरुवार को नगर परिषद जयसिंहनगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए आशीर्वाद के दीये प्रज्ज्वलित किए।

दीपोत्सव के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया। दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंदिर सहित आसपास का नगरीय क्षेत्र दीपों की रोशनी से आलोकित नजर आया। दीप प्रज्ज्वलन के दौरान उपस्थित लोगों ने सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सहभागिता का संकल्प लिया। मंदिर परिसर में सजे दीपों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सेवा संकल्प अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में नगर परिषद जयसिंहनगर अध्यक्ष श्रीमती सुशीला शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल शुक्ला, भाजपा मंडल मंत्री आदेश शुक्ला (राजा), पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, सोना बैगा, जगत नारायण चतुर्वेदी, चंद्रशेखर नामदेव, पुनीत चतुर्वेदी, रनिया, फुलमत सहित नगर परिषद के पार्षदगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!