September 18, 2026 3:19 pm

कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल

शहडोल। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कांग्रेस भवन के सामने चौक पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार देने का मामला गुरुवार देर रात प्रकाश में आया है। बताया गया है कि इस भीषण हादसे में मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने मृतका की पहचान सरोज गुप्ता उम्र 43 वर्ष निवासी रीवा के धोबिया टंकी के रूप में की है। जानकारों की माने तो इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे की सूचना 108 पर दी गई और एम्बुलेंस न आने पर शहडोल कंट्रोल रूम में दी गई, सूचना मिलने के बाद भी पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करने के बजाय पुलिसकर्मी फोटो लेने में व्यस्त रहा। समय पर एम्बुलेंस न पहुंचने के कारण पुलिस ने अपने ही वाहन से शव को अस्पताल तो भिजवा लेकिन इस दौरान भारी लापरवाही सामने आई। पुलिसकर्मी जल्दबाजी में शव के कुछ कटे हुए हिस्सों को सड़क पर ही छोड़ गए। मामले को बिगड़ता को देखते हुए थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना तो किया लेकिन उन्होंने भी सड़क पर पड़े शव के अवशेषों को एक साथ उठवाने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस की इस संवेदनहीनता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि सड़क पर बिखरे शव के हिस्सों को कोई आवारा कुत्ता या मवेशी उठा ले जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता? ऐसे में शव के अवशेष गायब होने पर पोस्टमार्टम की वास्तविक रिपोर्ट और मौत की सही स्थिति का पता कैसे चल पाता? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन घटना के बाद पुलिस की इस कार्यशैली ने पुलिस व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए देर हैं। बहरहाल पुलिस ने घंटो बाद बचे हुए अवशेषों को कागज व पुट्ठों के सहारे से उठवाया तो लिया है लेकिन घटना स्थल को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है।

रईसजादों की बेकाबू कार ने मारी टक्कर

सूत्रों की माने तो इस सड़क दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त वाहन किसी पांडेय जी के नाम पर पंजीकृत बताया गया है। चर्चा है कि हादसे के वक्त कार में शहर के कुछ नामचीन रईसजादे सवार थे। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ सवारों पर पूर्व में भी गंभीर सड़क हादसों के आरोप लग चुके हैं। घटना के बाद चाक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले की गहराई से छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!